प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश के नाम संबोधन देंगे। आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं है कि वे किस विषय में बात करेंगे, लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे GST की नई दरें लागू होने पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा देश में शुरू हो रहे फेस्टिवल सीजन के लिए स्वदेशी के इस्तेमाल काे बढ़ावा देने की अपील कर सकते हैं। जिसका जिक्र उन्होंने मणिपुर, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश की यात्राओं में भी किया है। पिछला संबोधन ऑपरेशन सिंदूर पर किया था इससे पहले पीएम ने देश के नाम संबोधन 12 मई की रात 8 बजे दिया था। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र था। मोदी ने 22 मिनट के संदेश में ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला, पाकिस्तान और आतंकवाद, परमाणु हथियार, सेना, PoK, सीजफायर के हालात, स्वदेशी हथियार, सिंधु जल समझौता, पाकिस्तान से बातचीत, आतंक पर भारत की नीति और नए दौर की जंग जैसे 12 अहम मुद्दों पर भारत का रुख साफ किया था। पूरा संबोधन पढ़ें… एक दिन बाद अरुणाचल-त्रिपुरा दौरे पर जाएंगे पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5100 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे त्रिपुरा जाएंगे और गोमती जिले में रीडेवलप त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। 51 शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर को 52 करोड़ की लागत से पूर्वोत्तर राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रीडेवलप किया गया है। मोदी दोपहर लगभग 3 बजे त्रिपुरा के उदयपुर पहुंचेंगे। यह 45 मिनट का कार्यक्रम होगा। हालांकि प्रधानमंत्री यहां कोई भाषण नहीं देंगे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी का यह त्रिपुरा का 11वां दौरा होगा। उनकी पिछली यात्रा 17 अप्रैल 2024 को हुई थी। कोरोना काल में 8 बार दिया था देश को संबोधन 2016 में रात 8 बजे किया था नोटबंदी का ऐलान पीएम मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे देश के नाम संबोधन दिया था। इसमें उन्होंने नोटबंदी का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे। ——————– ये खबरें भी पढ़ें… GST की नई दरें कल से लागू, सामान सस्ते होंगे: पनीर, घी, साबुन, शैंपू के साथ कार, AC की कीमतें घटीं; क्या पुराना स्टॉक भी सस्ते में मिलेगा 22 सितंबर से अब केवल दो स्लैब में जीएसटी लगेगा- 5% या 18%। सरकार ने टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए ऐसा किया है। इससे आम जरूरत की चीजें जैसे पनीर, घी और साबुन-शैंपू के साथ AC, कार भी सस्ते होंगे। GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को इसकी जानकारी दी थी। 9 सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…
