मणिपुर में सुरक्षाबलों पर हमला:असम राइफल्स के 2 जवान शहीद, 4 घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हमलावरों ने असम राइफल्स की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 4 जवान घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने RIMS अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया अधिकारियों के मुताबिक, घटना शाम करीब 6 बजे नम्बोल सबल लाइकाई इलाके में हुई, जब असम राइफल्स के जवान इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे थे। हमलावरों ने घात लगाकर वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। 11 सितंबर- PM के दौरे से 2 दिन पहले मणिपुर में हिंसा पीएम मोदी के मणिपुर दौरे के दो दिन पहले भी राज्य में फिर हिंसा भड़की थी। 11 सितंबर की रात चुराचांदपुर में उपद्रवियों ने पीएम मोदी के स्वागत में लगे पोस्टर बैनर फाड़ दिए, बैरेकेडिंग गिरा दी और उनमें आग लगा दी थी। यह घटना पीसोनमुन गांव में हुई, जो चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने उपद्रवियों को भगाया। लाठीचार्ज भी किया। पूरी खबर पढ़ें… 10 नवंबर – CRPF चौकी पर हमला करने पहुंचे 10 उग्रवादी मारे गए मणिपुर के जिरिबाम जिले में 10 नवंबर 2024 को CRPF जवानों ने एनकाउंटर में 10 कुकी उग्रवादियों को मार गिराया था। इन उग्रवादियों ने यहां के पुलिस स्टेशन और CRPF चौकी पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई के दौरान CRPF का एक जवान घायल हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… 4 पॉइंट्स में समझिए मणिपुर हिंसा की वजह… मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं। ————————– ये खबर भी पढ़ें… मणिपुर में हिंसा भड़काने में पाकिस्तान का कनेक्शन आया सामने: ISI के निशाने पर कुकी-मैतेई समुदाय

More From Author

भारत बोला- सऊदी हमसे अपने रिश्तों का ध्यान रखेगा:पाकिस्तान की आतंकियों से साठगांठ; दो दिन पहले सऊदी-PAK में डिफेंस समझौता हुआ

रिलायंस इंफ्रा ने CBI मामले से खुद को अलग किया:कहा- चार्जशीट का हमारे बिजनेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा; अनिल अंबानी पर धोखाधड़ी का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *