रायपुर-टू-राजिम मेमू ट्रेन आज से शुरू…CM ने दिखाई हरी झंडी:लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह, बोले- अब हमें आने-जाने में आसानी होगी, सातों दिन चलेगी

आज से रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन (68766/68767) की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई रेल सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन हर दिन दोनों तरफ से चलेगी। जिससे राजिम और रायपुर के बीच आना-जाना आसान होगा। डेढ़ घंटे में सफर होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर से राजिम रोजाना 2 हजार लोग यात्रा करते हैं। इस इलाके के ढाई लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। ट्रेन के शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी। यह रेलवे प्रोजेक्ट 1500 करोड़ का है।

More From Author

DUSU इलेक्‍शन की वोटिंग आज 2 शिफ्ट में:2.8 लाख स्‍टूडेंट्स मतदान के पात्र, 52 कॉलेजों में 195 पोलिंग बूथ; कल होगी काउंटिंग

नीरज चोपड़ा से आगे निकले सचिन यादव:पहला थ्रो 86.27 मीटर का किया, दूसरे नंबर पर; नीरज चौथे नंबर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *