देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, टपकेश्वर मंदिर डूबा:मंडी के धर्मपुर में बाढ़, बसें बहीं; महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे लोगों को सेना ने बचाया

उत्तराखंड के देहरादून में सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात बादल फटा। भारी बारिश से तमसा नदी में आई बाढ़ में 2 लोग लापता हो गए, जबकि कई गाड़ियां बह गईं। कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हिमाचल प्रदेश के मंडी के धर्मपुर बस स्टैंड में भी रात में हुई बारिश के बाद मलबा भर गया। बाढ़ में कई बसें दूर तक बह गईं। राज्य में 3 नेशनल हाईवे बंद हैं। 493 सड़कों पर आवाजाही ठप है। भारी बारिश ने महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे ट्रैक, सब-वे व सड़कों पर पानी भर गया। बीड में 11 ग्रामीणों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया। बारिश और बाढ़ की चेतावनी के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में स्कूल बंद रहे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कलाबन गांव में जमीन धंसने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा। बाढ़ और बारिश से जुड़ी तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें… देशभर में मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका ने समुद्र में ड्रग तस्करों की बोट हमला किया, 3 की मौत; ट्रम्प बोले- वेनेजुएला से नशीले पदार्थ ला रहे थे

सूरजपुर में 2 बच्चों समेत 7 लोगों पर गिरी बिजली:1 की मौत,आज 29 जिलों में अलर्ट, बिजली गिरेगी,आंधी चलेगी, कल से एक्टिविटी होगी कम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *