हिरण का शिकार कर मांस बेचने वाले 4 गिरफ्तार:वन विभाग ने जब्त किया मांस-बाइक, पकड़े जाने के डर से ग्रामीण के घर में फेंका था

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। वन ग्राम खोलारघाट से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जे. डिनायल, नीलू फ्रांसिस, विशाल नंदेश्वर और विश्वनाथ हैं। वन विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। इस दौरान पकड़े जाने के डर से उन्होंने हिरण का मांस एक ग्रामीण के घर में फेंक दिया। टीम ने मौके से मांस और एक बाइक जब्त की है। हिरण का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार करा दिया गया है। आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बीच एसडीओ फॉरेस्ट कार्यालय में दो वनकर्मियों के बीच विवाद हुआ। यह झगड़ा कार्यप्रणाली और खानापूर्ति को लेकर था।

More From Author

तत्काल के बाद जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी:पहले 15 मिनट सिर्फ आधार OTP से बुक कर सकेंगे टिकट, कालाबाजारी कम होगी

व्याख्याता पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग नियम जारी:दिव्यांग और जल्द रिटायर होने वाले शिक्षक पहले चुनेंगे स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *