दुर्ग पासिंग श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी,4 मौतें:यूपी के जौनपुर में हादसा, 9 घायल, रामलला के दर्शन करके काशी जा रहे थे

यूपी के जौनपुर में 50 श्रद्धालुओं से भरी AC बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। बालाजी ट्रेवल्स के बस नंबर CG 07 CT 4681 में सवार होकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे। वहां से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। SP डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया- बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन पिचक गया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम रहा, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ। पखांजूर से बैठे थे सभी यात्री यूपी में जिस बस से हादसा हुआ है वो बस दो महीने पहले ही अर्जुंदा, बालोद निवासी वेद सोनकर ने खरीदी है। ट्रेवल्स का नाम बालाजी है। जिसने बस की बुकिंग की उसका नंबर बंद आ रहा है। सारे यात्री पखांजूर से बैठे थे। बस की बुकिंग भी वहीं से हुई है। बस में दो ड्राइवर सवार थे। जिसमें अर्जुंदा, बालोद निवासी ड्राइवर सुरक्षित है। दुर्ग निवासी ड्राइवर की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन पिचक गया बस में सवार दिलीप दास ने बताया कि हम 50 लोगों का एक ग्रुप 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकला था। हम सभी लोगों ने पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे। रविवार सुबह वृंदावन से अयोध्या धाम पहुंचे थे। हमने रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमा। फिर रात 11 बजे खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। रात ज्यादा हो गई थी, इसलिए सभी लोग बस में सो गए थे। अयोध्या से निकलने के बाद करीब 3 बजे अचानक बस किसी गाड़ी से टकरा गई। दिलीप ने बताया कि वह पीछे बैठा था, इसलिए उसे केवल हल्की चोटें आईं। जब वह बस से उतरा तो देखा कि ड्राइवर का केबिन पूरी तरह पिचक गया था और ड्राइवर की केबिन में दबकर मौत हो गई थी। बस बाईं ओर से ट्रेलर से बुरी तरह टकराई थी। हमारे गांव का एक साथी बस की खिड़की से आधा बाहर लटक रहा था। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले गई। बस में सवार आशा भवन (30), गुलाब (32), बस चालक दीपक (39) सहित चार की मौत हो गई। एक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर है। …………………………. सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… एक्सीडेंट के बाद जिंदा जल गए 2 युवक LIVE VIDEO:सीट पर तड़पते दिखे दोनों, जगदलपुर में बोलेरो से टकराई कार; 2 लोग बचाए गए छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर कार और बोलेरो की टक्कर में 2 युवक जिंदा जल गए। गुरुवार (11 सिंतबर) रात किलेपाल के पास हुए हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने युवकों बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी बढ़ चुकी थी कि दोनों को निकाल नहीं पाए। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

नवाचार कर बागान को बनाया पढ़ाई की पाठशाला:किसान ने खेती को बनाया बदलाव का जरिया, युवाओं को रोजगार देशकर नशे से बचा रहे

वक्फ कानून की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा:4 महीने पहले आदेश सुरक्षित रखा था, याचिकाकर्ताओं की कानून पर अंतरिम रोक की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *