ट्रम्प समर्थक चार्ली किर्क की हत्या:यूनिवर्सिटी प्रोग्राम के दौरान गर्दन पर गोली मारी, ट्रम्प बोले- मैं उन्हें प्यार और सम्मान करता था

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की गुरुवार को एक प्रोग्राम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना यूटा राज्य के यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई। चार्ली यहां ‘द अमेरिकन कमबैक टूर’ प्रोग्राम में आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार्ली एक तंबू के नीचे माइक पकड़कर बोल रहे हैं। तभी अचानक एक गोली उनके गर्दन के पास आकर लगती है, काफी खून बहता है और वे जमीन पर नीचे गिर जाते हैं। चार्ली की हत्या पर ट्रम्प ने लिखा, महान और वाकई दिग्गज, चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं को उनसे बेहतर कोई समझ नहीं पाया और न ही उनके दिल तक कोई पहुंच पाया। सब लोग उन्हें बहुत प्यार और सम्मान करते थे, खासकर मैं। मेलानिया और मैं उनकी प्यारी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हैं। चार्ली, हम आपसे प्यार करते हैं! दरअसल, फेसम पॉलिटिकल एक्टिविस्ट चार्ली टर्निंग पॉइंट यूएसए (TPUSA) नाम से एक संस्था चलाते हैं, इसमें युवाओं को राजनीति के बारे में बताते हैं। साथ ही ट्रम्प के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि हमलावर कौन था और उसने ऐसा क्यों किया। 3 फोटो में पूरा घटनाक्रम समझिए…

More From Author

लैरी एलिसन दुनिया अब के सबसे अमीर व्यक्ति:एक ही दिन में नेटवर्थ ₹9 लाख करोड़ बढ़ी, इलॉन मस्क को पीछे छोड़ा

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 350 पदों पर भर्ती; NIT में 58 वैकेंसी, नेपाल के स्‍कूली स्टूडेंट की स्पीच वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *