सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 81,500 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 120 अंक की बढ़त; IT, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 10 सितंबर को सेंसेक्स 400 चढ़कर 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की तेजी है, ये 25,000 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर्स चढ़े हैं। महिंद्रा, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट है। NSE का IT इंडेक्स 2.01% चढ़ा है। इसके अलावा बैंकिंग, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में भी 1% तक की तेजी है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 9 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने ₹2,050 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे कल 314 अंक चढ़ा था बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 9 सितंबर को सेंसेक्स 314 अंक चढ़कर 81,101 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 95 अंक की बढ़त रही, ये 24,869 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट रही। इंफोसिस का शेयर आज 5% चढ़कर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, HCL टेक और TCS के शेयरों में 1%-3% तक की तेजी रही। ट्रेंट और जोमैटो के शेयर 1.5% नीचे बंद हुए। निफ्टी के 50 में 33 शेयरों में तेजी और 17 में गिरावट रही। NSE का IT इंडेक्स में 2.76% ऊपर बंद हुआ। मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर भी तेजी रही। ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी गिरकर बंद हुए। ————————– ये खबर भी पढ़ें… शेयर बाजार में 10 सितंबर को हाई-मोमेंटम मूव्स की उम्मीद: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार में कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 10 सितंबर (±1 दिन) को हाई-मोमेंटम मूव्स दिख सकते हैं। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह ने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में इसकी संभावना जताई है। इसके अलावा महंगाई दर के आंकड़े, ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पढ़ें पूरी एनालिसिस…

More From Author

ट्रम्प बोले-मोदी अच्छे दोस्त, ट्रेड बैरियर पर उनसे बात करूंगा:मोदी बोले- मैं इंतजार कर रहा हूं, बेहतर डील करने के लिए टीमें बात कर रहीं

सरकारी नौकरी:चौधरी चरण सिंह हरियाणा यूनिवर्सिटी में 390 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट आज, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *