ब्रिटेन की डिप्टी-PM का इस्तीफा:घर खरीदने पर कम टैक्स दिया, गलती मान पद छोड़ा; एक साल में 8 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया

ब्रिटेन की उप-प्रधानमंत्री एंजेला रेनर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लोकल मीडिया के मुताबिक, उन्होंने माना कि नए घर के लिए प्रॉपर्टी टैक्स चुकाते समय उनसे गलती हुई और उन्होंने तय टैक्स से कम भुगतान किया था। एंजेला रेनर समेत पिछले 1 साल में 8 मंत्री कीर स्टार्मर की सरकार से इस्तीफा दे चुके हैं। रेनर का इस्तीफा ब्रिटिश सरकार के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। पिछली बार जब रेनर पर जानबूझकर टैक्स गबन का आरोप लगा था, तब स्टार्मर ने उनका बचाव किया था। लेकिन अब उनके इस्तीफे से सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने लेबर पार्टी की डिप्टी-लीडर की जिम्मेदारी भी छोड़ दी। अब पार्टी में नया डिप्टी-लीडर चुनने के लिए चुनाव होगा। प्रधानमंत्री के सलाहकार लॉरी मैग्नस ने कहा कि रेनर ने ईमानदारी दिखाई, लेकिन उन्होंने नियम तोड़ा। रेनर ने फ्लैट खरीदते समय वकील की सलाह ली, पर टैक्स एक्सपर्ट की सलाह नहीं ली, जो जरूरी थी। रेनर बोलीं- गलती सुधारने के लिए कदम उठाया रेनर ने बुधवार को खुद मान लिया था कि टैक्स भुगतान मामले में उनसे गलती हुई है और उन्हें मंत्री स्तर के मानकों पर जांच के लिए स्वतंत्र सलाहकार के पास जाना पड़ा। एक इंटरव्यू में रेनर ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटे के लिए एक ट्रस्ट बनाया था, जो चोट की वजह से जीवनभर दिव्यांग रहेगा। इस ट्रस्ट के जरिए उन्होंने उत्तरी इंग्लैंड वाले अपने घर का हिस्सा बेचकर दक्षिण इंग्लैंड के होव में समुद्र किनारे एक अपार्टमेंट खरीदा। उन्हें लगा था कि इस खरीद पर उन्हें दूसरे घर का हाई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। लेकिन बाद में कानूनी सलाह लेने के बाद उन्हें पता चला कि यह गलती थी। अब उन्होंने कहा है कि वे एक्स्ट्रा टैक्स नहीं चुकाने की गलती सुधारने के लिए ये कदम उठा रही हैं। रेनर लेबर पार्टी के अलग-अलग गुटों को जोड़े रखती थीं रेनर मिडिल वर्किंग क्लास से उठकर ब्रिटेन की राजनीति में टॉप पर तक पहुंचीं और लेबर पार्टी के अंदर वामपंथी और मध्यमार्गी गुटों को जोड़कर रखने में अहम भूमिका निभाती थीं। कई लोगों की नजर में उनकी अपील स्टार्मर से भी ज्यादा थी और उन्हें स्टार्मर की उत्तराधिकारी माना जा रहा था। इसे उनका इस्तीफा पार्टी को एकजुट रखने के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि रेनर का इस्तीफा दुखद है। उन्होंने रेनर की तारीफ की और कहा कि वे अब भी पार्टी में अहम पोजिशन पर रहेंगी। वहीं, विपक्षी नेता केमी बडेनोच ने कहा कि रेनर को पहले ही हटा देना चाहिए था। लेबर पार्टी की लोकप्रियता में भारी गिरावट हाल के वक्त में PM स्टार्मर और लेबर पार्टी की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। लेबर पार्टी के कुछ नेताओं पर आरोप हैं कि उन्होंने दानदाताओं से महंगे कपड़े और कॉन्सर्ट टिकट जैसी चीजें ली हैं। रेनर का इस्तीफा सरकार के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उन पर 15 लाख घर बनाने के लेबर पार्टी के अहम वादे को लागू करने की जिम्मेदार थी। वहीं, लोकलुभावन वादे करने वाली रिफॉर्म यूके पार्टी लोकप्रियता के मामले में उनसे आगे निकल रही है। —————————————————- यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटेन ने भारत को दमनकारी देशों की लिस्ट में डाला:खालिस्तानी संगठन का जिक्र किया, कहा- ब्रिटिश लोगों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही ब्रिटेन की एक संसदीय समिति ने गुरुवार को दमनकारी देशों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें भारत का भी नाम है। ‘ट्रांस नेशनल रिप्रेशन इन द यूके’ नाम की इस लिस्ट में 12 देश शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ विदेशी सरकारें UK में रहने वाले लोगों को डराने और उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

BCCI ने इंडियन टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप के रेट बढ़ाए:बाइलैटरल सीरीज के हर मैच के ₹3.5 करोड़, पहले 3.17 करोड़ रुपए थे

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:रेप करते पकड़ाया नाबालिग, स्कूल में चढ़ाई बलि, 14वें मंत्री के खिलाफ याचिका, गणेश विसर्जन रूट-चार्ट जारी, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *