लीड्स वनडे में इंग्लैंड 131 रन पर ऑलआउट:साउथ अफ्रीका से महाराज ने 4, मुल्डर ने 3 विकेट लिए; जैमी स्मिथ की फिफ्टी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले वनडे में इंग्लैंड टीम महज 131 रन बनाकर सिमट गई। टीम ने 30 रन बनाने में आखिरी 7 विकेट गंवाए। साउथ अफ्रीका से केशव महाराज ने 4 और वियान मुल्डर ने 3 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए जैमी स्मिथ ही फिफ्टी लगा सके। 7 बैटर्स 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इंग्लैंड ने 80 रन तक 2 ही विकेट गंवाए थे
हेडिंग्ल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। इंग्लैंड ने तीसरे ओवर में ही बेन डकेट का विकेट गंवा दिया। वे 5 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें नांद्रे बर्गर ने कैच करा दिया। नंबर-3 पर उतरे जो रूट ने फिर जैमी स्मिथ के साथ टीम को 50 के करीब पहुंचा दिया। रूट 17 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें लुंगी एनगिडी ने विकेटकीपर रायन रिकेलटन के हाथों कैच करा दिया। कप्तान हैरी ब्रूक ने फिर स्मिथ के साथ टीम को 100 के करीब पहुंचा दिया। टीम ने 80 रन तक 2 ही विकेट गंवाए थे, लेकिन फिर ब्रूक 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। जैमी स्मिथ के आउट होते ही बिखरी इंग्लिश टीम
ओपनर स्मिथ ने फिफ्टी लगाई और जोस बटलर के साथ मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। स्मिथ 54 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें वियान मुल्डर ने कैच कराया। स्मिथ के आउट होते ही इंग्लिश टीम बिखर गई। 101 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने 3 ही विकेट गंवाए थे। यहां से टीम ने 30 रन बनाने में आखिरी 7 विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर जोस बटलर ने 15 रन बनाए, उनके बाद बाकी 6 बैटर्स 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इंग्लिश टीम 24.3 ओवर ही बैटिंग कर सकी। महाराज ने 4 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए। यह इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका के किसी स्पिनर का बेस्ट वनडे बॉलिंग फिगर है। मीडियम पेसर वियान मुल्डर ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। लेफ्ट आर्म पेसर नांद्रे बर्गर और राइट आर्म पेसर लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला। कॉर्बिन बॉश कोई विकेट नहीं ले सके। एक बैटर रन आउट भी हुआ। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जैमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन डकेट, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और सोनी बेकर। साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ऐडन मार्करम, रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी। सीरीज का दूसरा वनडे 4 सितंबर को
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 की सीरीज खेली जा रही है। 4 और 7 सितंबर को लॉर्ड्स और साउथैम्प्टन स्टेडियम में बाकी 2 वनडे खेले जाएंगे। 10, 12 और 14 सितंबर को कार्डिफ, मैनचेस्टर और नॉटिंघम में 3 टी-20 मैच होंगे।

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:पति ने पत्नी को पीटा, हाथी ने कुचला; पाकिस्तानी हेरोइन सप्लाई, ग्रामीण को हेलीकॉप्टर से निकाला, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

टाटा कैपिटल का IPO सितंबर के आखिरी में लॉन्च होगा:इश्यू से ₹17,200 करोड़ जुटाएगी, ₹1.59 लाख करोड़ हो सकती है कंपनी की वैल्यूएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *