सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 80,500 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 50 अंक चढ़ा; NSE के रियल्टी, मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 2 सितंबर को सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 80,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 24,675 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट है। जोमैटो, रिलायंस और अडाणी पोर्ट्स ऊपर हैं। इंफोसिस, एशियन पेंट्स और महिंद्रा के शेयर्स गिरकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट है। NSE का रियल्टी, मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, IT, फार्मा और बैंकिंग में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 1 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹4,345 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे कल बाजार में 555 अंक की तेजी रही थी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 1 सितंबर को सेंसेक्स 555 अंक चढ़कर 80,364 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 198 अंक की तेजी रही, ये 24,625 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट रही। महिंद्रा और टाटा मोटर्स समेत कुल 16 शेयरों में 1.15% से 3.50% तक की तेजी रही। सनफार्मा में करीब 2% गिरकर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में तेजी रही, 8 नीचे बंद हुए। NSE के ऑटो इंडेक्स में 2.80%, कंज्यूमर ड्यूबल्स में 2.08%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.81%, मेटल में 1.64% और IT में इंडेक्स 1.59% की तेजी रही। मीडिया फार्मा में गिरावट रही। —————————- ये खबर भी पढ़ें… शेयर बाजार में 5 सितंबर को बड़े मूवमेंट की उम्मीद: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल जानें; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते 5 सितंबर की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन बाजार में बड़ा मूवमेंट दिख सकता है। इसके अलावा जीएसटी काउंसिल की मीटिंग, ग्लोबल मार्केट के संकेत, अमेरिकी टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें…

More From Author

नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को धारदार हथियार से मार डाला:सुकमा में मुखबिरी के शक में वारदात, इस-साल नक्सलियों ने 9 शिक्षादूतों की हत्या की

सरकारी नौकरी:बिहार के पॉलिटेक्निक संस्थानों में एचओडी के 218 पदों पर भर्ती; आवेदन आज से शुरू, सैलरी 1 लाख 31 हजार तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *