भगदड़ के मृतकों की याद में मेमोरियल बनाएगी RCB:क्राउड मैनेजमेंट प्रोटोकॉल भी बनेगा; 6 पॉइंट्स का मैनिफेस्टो जारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) विक्ट्री सेरेमनी के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाले फैंस की याद में मेमोरियल बनाएगी। जहां RCB के सबसे जुनूनी फैंस के नाम, उनकी कहानियां और उनसे जुड़ी चीजों को संजोकर रखा जाएगा। फ्रेंचाइजी ने यह ऐलान सोमवार को अपने 6 पॉइंट्स के मैनिफेस्टो में किया। RCB Cares नाम की इस पहल में कहा गया- ‘फ्रेंचाइजी अब केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रभावित परिवारों और फैंस की याद को जीवित रखने के लिए ठोस कदम उठाएगी।’ 2 दिन पहले RCB ने हादसे में जान गंवाने वाले के हर परिवार को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया था। पहली बार IPL जीतने के बाद RCB ने 4 जून को बेंगलुरु में विक्ट्री परेड निकाली थी। इस परेड में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच जाने की वजह से 11 लोग मारे गए थे और 50 से ज्यादा घायल हो गए थे। जान गंवाने वाले सभी लोग 35 साल से कम उम्र के थे। सबसे छोटी पीड़िता 13 साल की दिव्यांशी थी। मरने वालों में तीन टीनएजर और छह युवा थे, जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच थी। 2 दिन पहले वादा किया था RCB की फ्रेंचाइजी ने 2 दिन पहले शनिवार 30 अगस्त को मृतकों के परिवार वालों के लिए 25-25 लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान करते हुए RCB Cares नाम की पहल की शुरुआत की थी और फैंस के लिए आर्थिक सहायता से ज्यादा करने का वादा किया था। मैनिफेस्टो में RCB के 6 वादे कर्नाटक सरकार ने RCB को जिम्मेदार ठहराया था 17 जुलाई को कर्नाटक सरकार की जांच रिपोर्ट में RCB को हादसे का जिम्मेदार ठहराया गया था। इसमें विराट कोहली का भी जिक्र था। रिपोर्ट में कहा था कि RCB ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए परमिशन नहीं ली थी। हालांकि, सरकार ने यह भी कहा था कि आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी। भगदड़ की 4 तस्वीरें देखिए… ग्राफिक के जरिए बेंगलुरु भगदड़ समझिए ——————————————————– बेंगलुरु भगदड़ से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… RCB पीड़ित परिवार को 25-25 लाख देगा; सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4 जून की विक्ट्री परेड में जान गंवाने वाले सभी 11 लोगों के परिवार को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 30 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था- ‘टीम मुश्किल समय में सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। यह मदद उनके जीवन को थोड़ा संबल देने के लिए की जा रही है।’ पढ़ें पूरी खबर

More From Author

पुतिन से बात करते रहे मोदी:बगल में खड़े पाकिस्तानी PM शहबाज टकटकी लगाए देखते रहे; SCO समिट की 10 PHOTOS

E20 पेट्रोल को चुनौती देने वाली याचिका खारिज:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बाहर का कोई बताएगा कि हमें कौन-सा पेट्रोल इस्तेमाल करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *