अब एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर खराब सड़क या गड्ढा आने से पहले राइडर को अलर्ट करेंगे, साथ ही किसी भी चीज से टकराने से पहले भी अलर्ट मिलेगा। इसके अलावा अब आप इलेक्ट्रिक स्कूटर को बोलकर इंस्ट्रक्शन भी दे सकेंगे। एथर एनर्जी ने आज (30 अगस्त) बेंगलुरू में हुए ‘एथर कम्युनिटी डे 2025’ इवेंट में अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का एथरस्टैक 7.0 वर्जन पेश किया। इसमें पॉटहोल अलर्ट, क्रैश अलर्ट और इनफाईनाइट क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर शामिल किए गए हैं। इवेंट में कंपनी ने अपना पहला स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर रेडक्स कॉन्सेप्ट, एथर EL01 कॉन्सेप्ट, नया ईवी टू-व्हीलर प्लेटफॉर्म EL, अपडेटेड रिज्टा और नेक्स्ट जनरेशन फास्ट चार्जिंग सेटअप भी पेश किया। सभी के बारे में डिटेल में जानते हैं…
एथरस्टैक 7.0 कंपनी ने एथर को सॉफ्टवेयर को और ज्यादा सरल और फीचर लोडेड बना दिया है। ये आने वाले महीनों में ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के रूप में पेश किया जाएगा। यह रिज्टा Z और एथर 450 X के थर्ड जनरेशन तक के इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ कंपैटिबल होगा। इसमें अब वॉइस कंट्रोल आ चुका है, जिससे आप स्कूटर से बात कर सकते हैं और इंस्ट्रक्शन दे सकते हैं। एथरस्टैक 7.0 राइडर्स को लाइव लोकेशन शेयर करने का अलर्ट देता है और इसके अलावा टायर प्रेशर के बारे में भी बताता है। एथरस्टैक 7.0 के नए सेफ्टी फीचर्स
पॉटहोल अलर्ट सिस्टम यह एथरस्टैक 7.0 सॉफ्टवेयर और डेटा एनालिटिक्स पर बेस्ड एक स्मार्ट फीचर है। यह राइडर को खराब सड़कों और गड्ढों से बचाने में मदद करता है। यह फीचर राइडर की सुरक्षा बढ़ाता है और स्कूटर को गड्ढों से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह सिस्टम अभी चुनिंदा शहरों में अवेलेबल है। एथर रिडक्स कॉन्सेप्ट स्पोर्टी स्कूटर एथर ने इवेंट में अपने पहले स्पोर्टी इलेक्ट्रिक स्कूटर रिडक्स का कॉन्सेप्ट मॉडल शोकेज किया। ये एक हाई-टेक स्पोर्टी स्कूटर जो भारत में TVS X और अल्ट्रावॉइलेट टेसरएक्ट जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देगा। डिजाइन और हार्डवेयर एथर EL प्लेटफॉर्म एथर ने एथर कम्युनिटी डे 2025 इवेंट में अपना नेक्स्ट जनरेशन EL प्लेटफॉर्म पेश किया। एथर का नेक्स्ट जनरेशन EL प्लेटफॉर्म लागत कम करने और सर्विसिंग को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 2 kWh से 5 kWh तक की बैटरी को सपोर्ट करता है, इसमें यूनीबॉडी स्टील फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है और इसका इस्तेमाल कंपनी के अपकमिंग मॉडल्स में किया जाएगा।
एथर EL01 कॉन्सेप्ट कंपनी ने इवेंट में EL प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर का कॉन्सेप्ट मॉडल EL01 भी पेश किया। ये स्कूटर खास तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका प्रोडक्शन वर्जन 2026 में संभवतः दिवाली के आसपास भारत में लॉन्च हो सकता है। EL01 का डिजाइन आसान और प्रैक्टिकल है, जो एथर 450 और रिज्टा से अलग है। इसमें पारंपरिक फेंडर, बड़ा फ्रंट एप्रन, आयताकार हेडलैंप, लंबी-चौड़ी सीट और प्लेन फ्लोरबोर्ड है, जो सामान रखने और आराम के लिए बढ़िया है।
