टैरिफ विवाद पर राजनाथ बोले-कोई परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं:परमानेंट इंटरेस्ट होता है; भारत किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी टैरिफ पर विवाद के बीच कहा कि कोई भी देश परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। सिर्फ परमानेंट इंटरेस्ट होता है। राजनाथ ने यह बात एनडीटीवी डिफेंस समिट में शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में ट्रेड वॉर जैसे हालात हैं। विकसित देश तेजी से संरक्षणवादी हो रहे हैं। भारत किसी को अपना दुश्मन नहीं मानता, लेकिन हम राष्ट्रीय हित और लोगों के हितों से समझौता नहीं करेंगे। राजनाथ के इस बयान को ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ भारत, रूस और चीन के करीब आने की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी आज ही जापान से चीन के दौरे पर रवाना हुए हैं। वे यहां एससीओ समित मे दोनों देश के राष्ट्रपति से मिलेंगे। सिंह ने कहा, हमारे लिए अपने लोगों का, किसानों का, छोटे व्यापारियों का, देशवासियों का हित सबसे ऊपर है। चाहे कितना भी दबाव डाला जाए, लेकिन भारत किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। सिंह बोले- भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 24 हजार करोड़ इस समिट में वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भी शामिल हुए। उन्होंने बताया, ” पाकिस्तान को युद्धविराम की मेज पर लाने के लिए भारतीय वायुसेना ने 50 से भी कम हथियार दागे। ‘युद्ध शुरू करना बहुत आसान है, लेकिन उसे खत्म करना उतना आसान नहीं है। भारत पर अमेरिका ने 50% टैरिफ लगाया, 27 अगस्त से लागू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है, जो 27 अगस्त से लागू हो गया है। ट्रम्प प्रशासन ने 6 अगस्त को रूस से तेल खरीद पर जुर्माने के तौर पर इस टैरिफ का ऐलान किया था। वहीं, व्यापार घाटे का हवाला देकर 7 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ लगा दिया था। अब अमेरिका निर्यात होने वाले भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ 50% तक हो जाएगा। भारत, चीन के बाद रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। पिछले दो साल से भारत हर साल 130 अरब डॉलर (11.33 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा का रूसी तेल खरीद रहा है। पूरी खबर पढ़ें… पीएम मोदी ने कहा था- भारत के पास दबाव झेलने की ताकत पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त को अहमदाबाद में टैरिफ विवाद को लेकर कहा था, ‘मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, या पशुपालक हों, सभी के लिए, मैं आपसे बार-बार वादा करता हूं, आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है। मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों पर कभी कोई आंच नहीं आने देगी। चाहे कितना भी दबाव आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते रहेंगे।’ पूरी खबर पढ़ें… ———————————————- टैरिफ विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प की धमकी से डरे 100 से ज्यादा देश, अमेरिका से ट्रेड डील की, भारत समेत 5 देश नहीं झुके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन में दुनियाभर के देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमारी इकोनॉमी लगातार घाटे में जा रही है। इस नुकसान से बचने के लिए हम उन सभी देशों पर टैरिफ लगाएंगे, जो हमारे सामानों पर टैरिफ लगाते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने करीब एक महीने बाद 2 अप्रैल को भारत समेत 69 देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की। 31 जुलाई को समझौते की तारीख खत्म हो गई। इस दिन ट्रम्प ने 100 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया। जिन देशों ने अमेरिका के साथ समझौता किया, उन पर 10 से 20% टैरिफ लगा और जिन देशों ने ऐसा नहीं किया, उन पर 25 से 50% का टैरिफ लगा। पूरी खबर पढ़ें… भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ लागू, ₹5.4 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट प्रभावित, ज्वेलरी-कपड़ों की डिमांड 70% घट सकती है भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू हो गया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया टैरिफ भारत के लगभग ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

एक सितंबर से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल:पेट्रोल पंप पर हंगामा किया, तो पुलिस लेगी एक्शन, छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का फैसला

पीएम मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे:SCO समिट में शामिल होंगे; जिनपिंग-पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *