इस हफ्ते सोने के दाम में बड़ी बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार हफ्तेभर के कारोबार के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,030 रुपए बढ़कर 1,02,388 रुपए पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन (शुक्रवार, 22 अगस्त) यह 99,358 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत हफ्तेभर में 3,666 रुपए बढ़कर 1,17,572 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 22 अगस्त को एक किलो चांदी की कीमत 1,13,906 रुपए थी। अभी सोना और चांदी दोनों की कीमतें ऑल टाइम हाई पर हैं। इस साल सोना ₹26,000 और चांदी ₹31,000 महंगे हुई सोने-चांदी के दाम में कल भी रही थी तेजी सोने-चांदी के दाम कल यानी शुक्रवार, 29 अगस्त को लगातार दूसरे दिन ऑलटाइम हाई पर रहे। कल सोने की कीमत 882 रुपए बढ़ी। वहीं चांदी 462 रुपए महंगी हुई। देश के 4 महानगरों में सोने-चांदी की कीमत इस साल ₹1.46 लाख तक जा सकती है चांदी की कीमत मार्केट एक्सपर्ट केडिया कमोडिटी के अनुसार, 2025 के आखिर तक एक किलो चांदी की कीमत 1.30 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। मनीकंट्रोल अनुमान है कि चांदी में 34% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कीमत ₹1,46,000 प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। यह अनुमान गोल्ड-सिल्वर रेश्यो के सामान्य स्तर (60:1) पर आधारित है। वहीं, सिटीग्रुप की रिपोर्ट में कहा गया है कि चांदी की कीमत ₹1,20,000 से ₹1,30,000 प्रति किलोग्राम के बराबर हो सकता है। इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई: जुलाई में ये 1.55% रही, खाने-पीने का सामान सस्ता होने से घटी महंगाई जुलाई में रिटेल महंगाई घटकर 1.55% पर आ गई है। ये 8 साल 1 महीने का निचला स्तर है। इससे पहले जून 2017 में ये 1.54% रही थी। वहीं जून 2025 में रिटेल महंगाई 2.10% रही थी। जबकि मई 2025 में 2.82% और अप्रैल 2025 में ये 3.16% पर थी। खाने-पीने के सामान की कीमतों में लगातार नरमी के कारण रिटेल महंगाई घटी है। आज यानी 12 अगस्त को रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए गए हैं। RBI का लक्ष्य महंगाई को 4% ±2% की सीमा में रखने का है। यानी, इस बार महंगाई RBI के लक्ष्य से नीचे है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
