जम्मू-कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड, 7 शव बरामद:रामबन में बादल फटा, 3 की मौत; पंजाब के 250 गांवों में बाढ़, 8 की जान गई

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग लापता हैं। यहां रेस्क्यू-सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में मंडी के गोहर में शुक्रवार देर रात बादल फटा था। नांडी पंचायत में नसेंणी नाला में कई गाड़ियां बह गईं। शिमला के जतोग कैंट में लैंडस्लाइड हुआ। सेना की रेसीडेंशियल बिल्डिंगों को खाली कराया गया। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में शुक्रवार को बादल फटने की घटनाएं हुईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हैं। बागेश्वर के कपकोट में कई घरों को भी नुकसान हुआ है। यूपी के 18 जिले बाढ़ की चपेट में है। राज्य में अब तक 774 मकान बारिश-बाढ़ में ढह चुके हैं। वाराणसी में सभी 84 घाटों का आपसी संपर्क टूटा है। जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा 5 दिन से रुकी है। 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें.. देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

अमेरिकी कोर्ट ने ट्रम्प के ज्यादातर टैरिफ को गैर-कानूनी बताया:फिलहाल रोक नहीं; ट्रम्प बोले- टैरिफ हटे तो अमेरिका बर्बाद हो जाएगा

सात्विक-चिराग की जोड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में:क्वार्टर फाइनल में मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया-सोह वुई यिक को हराया; दूसरा मेडल तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *