पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत पानी को हथियार बना रहा:जानबूझकर पानी छोड़ा, जिससे बाढ़ आई; अब तक 750 से ज्यादा की मौत

पाकिस्तान सरकार के मंत्री अहसान इकबाल ने आरोप लगाया कि भारत पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने बांधों से जानबूझकर पानी छोड़ा, जिससे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भयंकर बाढ़ आ गई। इकबाल ने बुधवार को एक टीवी चैनल से कहा- भारत ने रावी, सतलुज और चिनाब नदियों में अचानक पानी छोड़ा। इससे बाढ़ आई, जिसकी वजह से गुजरांवाला डिवीजन में 7 लोगों की मौत हो गई और हजारों एकड़ जमीन डूब गई। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में इस साल से जून से अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से 197 बच्चों समेत करीब 776 लोगों की मौत हो चुकी है और 993 घायल हुए हैं। जबकि 4000 से ज्यादा घर डैमेज हुए हैं। मंत्री बोले- भारत अचानक बांध से पानी छोड़ देता है इकबाल ने एक अन्य वीडियो में कहा कि भारत की तरफ से पानी छोड़ना सबसे खराब हमला है। भारत नदियों में पानी रोकता है और फिर अचानक बांध से पानी छोड़ देता है, जिससे लोगों की जान और माल खतरे में पड़ जाते हैं। पानी जैसे मुद्दे को राजनीति से अलग रखना चाहिए।” उन्होंने भारत पर यह भी आरोप लगाया कि उसने समय पर पानी छोड़ने की जानकारी पाकिस्तान को नहीं दी, जो बहुत गलत है। सिंध प्रांत में अलर्ट जारी किया गया पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने सिंध प्रांत में अलर्ट जारी किया है कि सरकार वहां से सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाए। वहीं, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का हिसाब रखा जाए और लोगों को बाढ़ वाले इलाकों में जाने से रोका जाए। भारत ने 4 दिन पहले ही बाढ़ का अलर्ट दिया था भारत ने जम्मू-कश्मीर की तवी नदी में बाढ़ के हालात को देखते हुए 4 दिन पहले ही मानवीय आधार पर पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया था कि यह कदम पूरी तरह से मानवीय सहायता के मकसद से उठाया गया है। इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को बाढ़ की जानकारी दी थी। यह पहला मौका था जब इस तरह की जानकारी हाई कमीशन के जरिए साझा की गई थी। आमतौर पर, सिंधु जल संधि के तहत बाढ़ से जुड़ी चेतावनी दोनों देशों के वाटर कमिश्रर के बीच शेयर की जाती थी। इसी साल मई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से दोनों देशों में बातचीत लगभग बंद है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:पत्नी का गला काटा, ऑनलाइन-सट्टे का नया सिंडिकेट; भालू ने नोच डाला, बाढ़ से 200 घर ढहे, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

इजराइली एयरस्ट्राइक में हूती लड़ाकों के प्रधानमंत्री की मौत:रक्षा मंत्री के भी मारे जाने की आशंका; हमले में 10 की मौत, 90 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *