रायपुर में 24 घंटे में मोबाइल UTS टिकटिंग सर्विस बंद:रेलवे स्टेशन पर मशीन, TTE दोनों गायब; अफसर बोले- फुल टाइम सेवा शुरू नहीं हुई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार को मोबाइल अन-रिजर्व टिकटिंग सिस्टम (UTS) सेवा शुरू की गई थी। रेलवे ने दावा किया था कि इससे यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी लाइन से राहत मिलेगी। TTE मोबाइल डिवाइस के जरिए प्लेटफॉर्म पर ही टिकट जारी कर सकेंगे। लेकिन भास्कर की टीम जब स्टेशन पहुंची, तो न कोई TTE इस सेवा का उपयोग करता दिखा और न ही कोई मशीन नजर आई। कर्मचारियों से बातचीत करने पर पता चला कि रेलवे ने जल्दबाजी में इस डिजिटल सर्विस को लॉन्च तो कर दिया, लेकिन टिकट कैसे काटनी है, मशीन का उपयोग कैसे करना है, इसकी ट्रेनिंग भी नहीं दी गई। जिसके चलते कर्मचारी कन्फ्यूज है। फिलहाल, यात्री अब भी काउंटर से ही टिकट खरीद रहे हैं। वहीं सीनियर DCM अवधेश त्रिवेदी ने कहा कि अभी ये सेवा डेली बेसिस पर शुरू नहीं की गई है। त्योहारों के दिनों में ज्यादा भीड़ होगी तो TTE पूरे टाइम तैनात रहेंगे। इसलिए आपको मौके पर TTE उस UTS टिकट डिवाइस के साथ नहीं दिखे होंगे। पहले देखिए रेलवे स्टेशन की ये तस्वीरें- रेलवे ने किया था ये दावा रायपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मोबाइल UTS टिकटिंग सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा से टीटीई यात्रियों को ऑन-द-गो टिकट उपलब्ध कराएंगे। सफर के और भी तेज, स्मार्ट और सुविधाजनक होने का दावा किया गया। 27 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने इस डिजिटल सेवा की शुरुआत की थी। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल रेलवे की टिकटिंग प्रणाली को और पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम है। टिकट लेने की भीड़भाड़ से मिलेगी राहत दावा किया गया कि रेल यात्री अब टिकट काउंटर की लंबी लाइनों से बच सकेंगे। यात्री स्टेशन परिसर या प्लेटफॉर्म पर ही ले सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा ट्रेन के अंदर उपलब्ध नहीं होगी। इस सिस्टम के जरिए यात्री जनरल टिकट, सीजन टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से खरीद सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और टिकट काउंटर पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। लेकिन एक दिन बाद ही सारे दावे फेल नजर आए। अभी टिकट काउंटर-वेंडिंग मशीन पर्याप्त- सीनियर DCM नई सेवा के क्रियान्वयन को लेकर रायपुर रेल मंडल के सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता क्राउड मैनेजमेंट करना है। फिलहाल, हमने इस सेवा को डेली बेसिस पर शुरू नहीं किया है। जिस दिन भीड़ ज्यादा होगी, इन मशीनों के जरिए ही टिकट काटेंगे। आने वाले त्योहार जैसे नवरात्रि और दीपावली के समय भीड़ को मैनेज करने के लिए ये सेवा फुल टाइम रहेगी। ………………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर रेलवे-स्टेशन पर टिकट लेने अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन:मोबाइल यूटीएस टिकटिंग सेवा की शुरुआत, TTE से अब प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन ले सकेंगे टिकट रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब टिकट काउंटर पर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यात्रियों को राहत देने, यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने टिकटिंग प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेने की झंझट खत्म होगी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

महतारी सदन का निर्माण धीमा देख सीईओ ने जताई नाराजगी

महादेव-एप से सीखकर ऑनलाइन-सट्टे का नया सिंडिकेट बनाया:’FBBET77′ पर 40 से ज्यादा गेम्स, रोजाना 10 लाख का कलेक्शन, UP में बैठकर छत्तीसगढ़ में संचालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *