नीदरलैंड में PM मोदी का प्रवासी भारतीयों को संबोधन:बोले- ऐसा लग रहा है, जैसे भारत में ही हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे पर हैं। वे प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे भारत के किसी उत्सव में शामिल हुआ हूं। मोदी 9 साल बाद नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे हैं। यह दौरा भारत और नीदरलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिहाज से काफी अहम है। इस यात्रा में व्यापार, टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, वाटर मैनेजमेंट, ग्रीन एनर्जी और रक्षा सहयोग जैसे कई बड़े मुद्दों पर बातचीत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड में रहेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से होगी। दोनों नेता कई अहम समझौतों पर चर्चा करेंगे इस दौरे का सबसे बड़ा फोकस सेमीकंडक्टर और हाई-टेक इंडस्ट्री को माना जा रहा है। भारत इस समय अपनी चिप मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर काम कर रहा है। इसी वजह से भारत की नजर डच टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ साझेदारी पर है। नीदरलैंड की कंपनी ASML दुनिया की सबसे बड़ी चिप मशीन बनाने वाली कंपनियों में गिनी जाती है। भारत चाहता है कि आने वाले समय में चिप निर्माण और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत हो। मोदी के नीदरलैंड दौरे की 6 तस्वीरें… पीएम मोदी के नीदरलैंड दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता हुआ:पेट्रोल 409.78 और हाई-स्पीड डीजल 409.58 रुपए लीटर मिल रहा, भारत में कल ₹3-3 महंगे हुए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *