वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी वीजा प्रस्ताव: विदेशी छात्र, टूरिस्टों के लिए समय सीमा तय होगी, ​​​​​​​विदेशी पत्रकारों के लिए 240 दिन की सीमा

ट्रम्प सरकार ने एक नया नियम लाने का ऐलान किया है, जिसमें विदेशी छात्रों, पत्रकारों और कल्चरल टूरिस्टों के लिए वीजा की समय सीमा तय की जाएगी। अभी तक इन लोगों को जरूरत के हिसाब से अमेरिका में रहने की इजाजत थी। नए नियम के मुताबिक: 2024 में अमेरिका में करीब 16 लाख विदेशी छात्र, 3.55 लाख सांस्कृतिक मेहमान और 13 हजार पत्रकार थे। सरकार का कहना है कि यह नियम वीजा का दुरुपयोग रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए है। उनका कहना है कि पुराना नियम अमेरिकी नागरिकों के लिए नुकसानदायक था और सरकार पर बोझ डालता था। यह नियम 2020 में ट्रम्प के पहले कार्यकाल में भी लाया गया था, लेकिन उस समय कई शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध किया था। ट्रम्प सरकार ने हाल में आप्रवासन के कई सख्त कदम उठाए हैं, जैसे वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द करना। साथ ही, नागरिकता के आवेदकों की जांच भी शुरू होगी, जिसमें उनके रहने की जगह, चरित्र और अमेरिकी मूल्यों के प्रति उनकी वफादारी देखी जाएगी। ————————————— 27 अगस्त के वर्ल्ड अपडेट्स यहां पढ़ें…

More From Author

भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की 20% हिस्सेदारी:सरकार बोली- 50% टैरिफ से ₹4.22 लाख करोड़ के कारोबार पर असर; जानें US पर कितनी निर्भरता

गढ़चिरौली में 4 नक्सली मारे…बीजापुर में 30 ने सरेंडर किया:छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर एनकाउंटर; 1 इंसास, 2 SLR और थ्री नॉट थ्री राइफल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *