पाकिस्तान हॉकी एशिया कप से ऑफिशियली बाहर, ओमान भी हटा:बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मौका मिला, 29 अगस्त से टूर्नामेंट शुरू होगा

पाकिस्तान 29 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट से अधिकृत रूप से बाहर हो गया है। इतना ही नहीं, ओमान ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मौका दिया गया था। हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने दैनिक भास्कर को बताया- ‘मंगलवार सुबह पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने भारत आने से अधिकृत तौर पर इनकार कर दिया है। ओमान की टीम भी हट गई है। ऐसे में बांग्लादेश और कजाकिस्तान को ड्रॉ में शामिल कर दिया।’ इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट से हटने की बातें कही जा रही थीं। एक महीने पहले पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। हालांकि, भारत सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा दिया था। हॉकी एशिया कप का नया ड्रॉ एशिया कप जीतने वाली टीम को वर्ल्ड कप का टिकट
एशिया कप से हटने के साथ ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने का एक मौका गंवा दिया है। दरअसल, एशिया कप जीतने वाली टीम को वर्ल्ड कप का टिकट मिलता है। हॉकी का अगला वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा। एशिया कप का गौरवशाली इतिहास
एशिया कप हॉकी की शुरुआत 1982 में पाकिस्तान के कराची में हुई थी। तब से लेकर अब तक यह टूर्नामेंट एशियाई हॉकी का सबसे प्रतिष्ठित आयोजन बना हुआ है। इसके इतिहास में सबसे सफल टीम दक्षिण कोरिया रही है, जिसने पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने तीन-तीन बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। दिलचस्प बात यह है कि भारत आठ बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन पांच बार हार का सामना करना पड़ा है। यह आंकड़ा भारतीय हॉकी की निरंतरता और दृढ़ता को दर्शाता है। —————————— एशिया कप हॉकी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… पाकिस्तान की जगह खेल सकता है बांग्लादेश बांग्लादेश की टीम 29 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह खेल सकती है। यह टूर्नामेंट बिहार के राजगीर में आयोजित होने जा रहा है। हॉकी इंडिया के एक सीनियर अधिकारी ने PTI से कहा- ‘अगर पाकिस्तान अगले 2 दिनों में अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं करता है, तो उसे बांग्लादेश से बदला जा सकता है।’ पढ़ें पूरी खबर राजगीर में 29 अगस्त से हीरो एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप बिहार के राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हीरो एशिया कप पुरुष हॉकी के 12वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर टूर्नामेंट के शुभंकर ‘चांद’ का अनावरण किया गया है। जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

लोकसभा-राज्यसभा में कार्यवाही कुछ देर में शुरू होगी:बिहार SIR पर हंगामे के आसार; किसानों के लिए यूरिया रिलीज की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

सरकारी नौकरी:BSSC CGL के 1481 पदों की भर्ती स्थगित; आवेदन शुल्क में किया जा सकता है बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *