भारत बोला- जुबान पर कंट्रोल रखें पाकिस्तानी नेता:कोई गलत कदम उठाया तो नतीजा बुरा होगा; 48 घंटे में 3 PAK नेताओं ने धमकी दी थी

भारत ने पाकिस्तानी नेताओं को जुबान पर कंट्रोल रखने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तानी नेता भारत के खिलाफ गैर-जिम्मेदार, युद्ध भड़काने वाले और नफरत फैलाने वाले बयान दे रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तानी नेता अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बार-बार ऐसे बयान देते हैं। उन्हें अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने कोई गलत कदम उठाया तो उसका नतीजा बहुत बुरा होगा। दरअसल, सिंधु जल समझौते के निलंबन को लेकर पिछले 48 घंटों में 3 पाकिस्तानी नेताओं ने भारत के खिलाफ धमकी भरे बयान दिए हैं। इनमें आर्मी चीफ आसिम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शामिल हैं। जायसवाल ने सिंधु समझौते पर पाकिस्तान के दावों को खारिज किया जायसवाल ने सिंधु जल समझौते को लेकर मध्यस्थता न्यायालय (Court of Arbitration) की वैधता पर कहा कि- भारत मध्यस्थता न्यायालय की न तो कानूनी मान्यता है, न वैध, और न ही इसे कोई अधिकार है कि वह इस तरह के फैसले दे सके। इसलिए इसके फैसले अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ये भारत के जल उपयोग के अधिकारों पर कोई असर नहीं डालती हैं। जायसवाल ने समझौते को लेकर पाकिस्तान के दावे को भी खारिज किया। उन्होंने कहा- जैसा कि 27 जून 2025 की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि, सिंधु जल संधि भारत सरकार के फैसले के कारण स्थगित है। ये कदम पाकिस्तान के पहलगाम हमले सहित सीमा पार आतंकवाद को लगातार बढ़ाने के जवाब में उठाया गया। भारत-अमेरिकी रिश्ते और अलास्का में पुतिन-ट्रम्प के बैठक पर बोले जायसवाल ———————————————————- पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों की गैस सप्लाई रोकी:लोकल वेंडर्स को गैस सिलेंडर न देने के निर्देश, मिनरल वाटर और न्यूज पेपर भी बंद किए पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय डिप्लोमैट्स के घरों में गैस सप्लाई बंद कर दी है। इसके अलावा स्थानीय गैस सिलेंडर सप्लायर्स को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे भारतीय राजनयिकों को सिलेंडर न बेचें। पूरी खबर यहां पढ़ें….

More From Author

फेस्टिव सीजन के लिए राउंड ट्रिप स्कीम आज से शुरू:ट्रेन से आने-जाने का टिकट एक साथ बुक करने पर 20% डिस्काउंट मिलेगा, IRCTC पर ऐसे करें बुकिंग

15 दिन से लापता छात्र की छत-विक्षत मिली लाश:बिलासपुर में हत्या कर बंद स्कूल के कमरे में छिपाया,परिजनों ने रखा था एक लाख इनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *