अंबानी परिवार ने 2025 की हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल की है। उनके बिजनेस की वैल्यूएशन 28 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है, जो भारत की GDP का लगभग बारहवें हिस्से के बराबर है। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला परिवार है। इनके बिजनेस की वैल्यूएशन 1.1 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 6.5 लाख करोड़ रुपए हो गई है। जिंदल परिवार ने भी टॉप तीन में जगह बनाई है। उनकी बिजनेस वैल्यूएशन 5.7 लाख करोड़ रुपए है। इसमें 1 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। फर्स्ट जेनरेशन फैमिली बिजनेस में अडाणी पहले नंबर पर हुरुन इंडिया ने भारत के सबसे वैल्युएबल ‘फर्स्ट जेनरेशन’ फैमिली बिजनेस की रिपोर्ट भी जारी की है। इसमें गौतम अडाणी का अडाणी ग्रुप पहले नंबर पर है। अडाणी के बिजनेस की वैल्यूएशन 14 लाख करोड़ रुपए है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूनावाला परिवार है। इनके बिजनेस की वैल्यूएशन 2.3 लाख करोड़ रुपए है। दिवी परिवार 1.8 लाख करोड़ रुपए की वैल्यूएशन के साथ तीसरे नंबर पर है। टॉप 300 फैमिली बिजनेस लिस्ट की अहम बातें 1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट ने हुरुन लिस्ट की शुरुआत की थी हुरुन एक रिसर्च ऑर्गनाइजेशन है जो दुनियाभर में वेल्थ, आंत्रप्रेन्योरशिप और इकोनॉमिक ट्रेंड्स पर केंद्रित है। ऑफिशियली इसे हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में जाना जाता है। इसकी स्थापना 1999 में ब्रिटिश अकाउंटेंट और शोधकर्ता रूपर्ट हूगेवेरफ ने की थी। हुगेवेरफ, जिन्हें उनके चीनी नाम “胡润” (हू रुन) से भी जाना जाता है। इन्होंने देश के सबसे धनी व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें रैंक करने के लिए चीन में हुरुन की स्थापना की थी। पिछले कुछ वर्षों में, यह एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था के रूप में विकसित हुई है। हेडक्वार्टर्स और ऑपरेशन्स: प्रमुख प्रकाशन:
