रूस का एक यात्री विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क टूटने के बाद गायब हो गया है। रायटर्स के मुताबिक ये विमान रूस के पूर्वी अमूर क्षेत्र में उड़ रहा था। इस An-24 विमान में लगभग 50 यात्री सवार थे। इस इलाके के गर्वनर ने बताया कि विमान की तलाश की जा रही है। लोकल इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि विमान रूस के अमूर क्षेत्र के टिंडा नाम के कस्बे की ओर जा रहा था। यह चीन की सीमा के पास है। टिंडा पहुंचने से पहले वह रडार से गायब हो गया और उसका संपर्क टूट गया। खबर अपडेट हो रही है…
