अनिल अंबानी के कई ठिकानों पर ED की रेड:SBI के ‘फ्रॉड’ घोषित किए जाने के बाद कार्रवाई, लोन अकाउंट धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय यानी, ED ने आज यानी, बुधवार 24 जुलाई को अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों और 50 कंपनियों पर छापेमारी की। ये छापे यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत मारे गए हैं। ये कार्रवाई सीबीआई की ओर से दर्ज दो एफआईआर और सेबी, नेशनल हाउसिंग बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (एनएफआरए) जैसी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई है। ED के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा दी गई करीब 3,000 करोड़ रुपए की लोन राशि को कथित तौर पर फर्जी कंपनियों और अन्य ग्रुप कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। जांचकर्ताओं को ये भी सबूत मिले हैं कि यस बैंक के अधिकारियों को शायद रिश्वत दी गई। SBI ने कुछ दिन पहले अनिल अंबानी को “फ्रॉड” घोषित किया था कुछ दिन पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अनिल अंबानी की ग्रुप कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस और खुद अनिल अंबानी को “फ्रॉड” घोषित किया था। SBI ने 23 जून 2025 को RCom के लोन अकाउंट को फ्रॉड कैटेगरी में डाला और 24 जून 2025 को इसकी जानकारी रिजर्व बैंक (RBI) को दी। SBI का कहना है कि RCom ने बैंक से लिए गए 31,580 करोड़ रुपए के लोन का गलत इस्तेमाल किया। इसमें से करीब 13,667 करोड़ रुपए दूसरी कंपनियों के लोन चुकाने में खर्च किए। 12,692 करोड़ रुपए रिलायंस ग्रुप की दूसरी कंपनियों को ट्रांसफर किए। यह नियमों के खिलाफ था। SBI ने ये भी कहा कि हम इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के पास शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा, अनिल अंबानी के खिलाफ पर्सनल इन्सॉल्वेंसी (दिवालियापन) की कार्रवाई भी नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) मुंबई में चल रही है। SBI ने RCOM के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया था
SBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM) के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित कर दिया है। SBI अब RCOM के पूर्व डायरेक्टर अनिल अंबानी का नाम RBI को रिपोर्ट करने की तैयारी कर रहा है। SBI ने 23 जून 2025 को RCOM को एक लेटर भेजकर कहा कि उसकी फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन कमेटी ने कंपनी के लोन अकाउंट को फर्जी करार दिया है। फोरेंसिक ऑडिट और कई नोटिसों के बाद बैंक ने पाया कि कंपनी ने फंड का दुरुपयोग किया। आरोप है कि RCOM ने लोन के पैसों को रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड (RTL) और ग्रुप की अन्य कंपनियों को डायवर्ट किया। साथ ही लोन की शर्तों का उल्लंघन भी किया।

More From Author

बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामला-संसद के बाहर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन:सोनिया गांधी भी शामिल हुईं; प्रियंका ने खतरे में लोकतंत्र लिखा बैनर लहराया

50 यात्रियों को लेकर जा रहा रूसी प्लेन लापता:चीन की सीमा के पास कंट्रोल रूम से संपर्क टूटा; तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *