संसद मानसून सत्र का दूसरा दिन:सदन से पहले सरकार और विपक्षी नेताओं की बैठक हुई; ऑपरेशन सिंदूर पर आज भी हंगामे के आसार

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। राज्यसभा-लोकसभा में आज भी पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा होना के आसार हैं। विपक्ष ने सोमवार को इन मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की थी। दिनभर में लोकसभा 4 बार स्थगित हुई। दूसरे दिन की कार्यवाही से पहले संसद भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य मंत्री भी शामिल हुए। वहीं, I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं ने भी मीटिंग की। इधर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार रात अपने पद इस्तीफा दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को इसकी वजह बताया। धनखड़ सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे। सभापति के तौर पर उन्होंने स्पीच भी दी थी। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा था- पहलगाम हमले के आतंकी अब तक पकड़े नहीं गए। मारे भी नहीं गए। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस फेलियर हुआ। ट्रम्प 24 बार कह चुके हैं कि हमने युद्ध रुकवाया। सरकार को इन सभी का जवाब देना चाहिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा था कि देश में ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहती। हम चर्चा करेंगे और हर तरीके से करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के सभी पॉइंट्स को देश के सामने रखा जाएगा। मानसून सत्र के पहले दिन की 4 तस्वीरें… मानसून सत्र के पहले दिन की 4 बड़ी बातें… मानसून सत्र 32 दिन चलेगा संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक यानी कुल 32 दिन चलेगा। इस दौरान 18 बैठकें होंगी, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं। पहले दिन नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होगी। कमेटी ने 285 सुझाव दिए हैं। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा। संसद के मानसून सत्र की पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

सरकारी नौकरी:SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब; लास्ट डेट 23 जुलाई, 2402 वैकेंसी

बलूचिस्तान में ऑनर किलिंग के 13 आरोपी गिरफ्तार:कबीले की मर्जी के खिलाफ पुरुष से रिश्ता था, महिला को सुनसान में ले जाकर गोली मारी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *