7 साल की बच्ची संग घर में जिंदा जली मां:पति से अलग मायके में रह रही थी, देखिए मौत से पहले की आखिरी रील्स-VIDEO

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी टाउनशिप में सोमवार सुबह बंद कमरे में मां-बेटी जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि मां-बेटी की लाशें 90 प्रतिशत से ज्यादा जल गईं हैं। बेड पर दोनों की लाशें मिली हैं। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र के BSP के स्ट्रीट नंबर-36 स्थित क्वार्टर का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम जागेश्वरी साहू (35) और दिव्यांशी साहू (7) है। दिव्यांशी साहू जागेश्वरी साहू की बेटी थी। जागेश्वरी अपने पति से अलग पिता सीताराम साहू के साथ बीएसपी क्वार्टर में रहती थी। मां-बेटी का आखिरी रील्स वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मस्ती करते दिख रहे हैं। आग में जिंदा जलने से जुड़ी पहले ये तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, हादसा सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। मृतिका जागेश्वरी साहू के पिता सीताराम साहू BSP के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह हादसे के पहले टहलने निकले थे। जब करीब 6:45 बजे वह लौटे, तो घर से धुआं निकलते देखा। दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर मां-बेटी सो रही थी। इस दौरान घबराए हुए पिता ने आनन-फानन में पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। इस दौरान अंदर मां और बेटी पूरी तरह झुलसी हुई हालत में मिलीं। दोनों की आग में जलने से मौत हो चुकी थी। पिता ने पुलिस को दी सूचना, फोरेंसिक टीम मौके पर इसके बाद पिता सीताराम साहू ने फौरन नंदिनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने मृत-मां बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कचंदूर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जागेश्वरी पिछले 5 साल से अपने पति से अलग रह रही थी पुलिस जांच में पता चला कि जागेश्वरी पिछले 5 साल से अपने पति से अलग रह रही थी। तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। वे अपनी बेटी के साथ पिता के घर में रह रही थी। सामाजिक और मानसिक तनाव की संभावना से सुसाइड की बात कही जा रही है। पुलिस बोली- आत्महत्या जैसा लग रहा मामला दुर्ग एएसपी पद्मश्री तंवर ने मीडिया को बताया कि मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है, लेकिन हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच के घेरे में कई सवाल फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल कई हैं।इनमें क्या जागेश्वरी ने बेटी के साथ आत्महत्या की ?। क्या तलाक की प्रक्रिया ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था?। या फिर यह कोई सोची-समझी साजिश है। इन सभी पहलुओं की जांच में फॉरेंसिक टीम और पुलिस लगी हुई है। …………………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर में UP के 2 मजदूर जिंदा जले:खाना बनाते समय लगी आग; तीसरे मजदूर ने खिड़की के पास ऑक्सीजन लेकर बचाई जान राजधानी रायपुर में उत्तरप्रदेश के 2 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। रविवार शाम 7 बजे खाना बनाने समय कंटेनर के अंदर आग लग गई। जिसकी चपेट में 3 मजदूर आ गए। आग इतनी भयानक थी कि 2 मजदूरों की हड्डियां तक जल कर राख हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया:त्यागपत्र में लिखा- स्वास्थ्य कारणों से डॉक्टर्स की सलाह पर पद छोड़ रहा

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:राजस्थान SSB में 7,759 भर्ती; पंजाब में टीचर्स की 2,000 वैकेंसी; IIT रोपड़ के ‘पूकी प्रोफेसर’ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *