पुल की रेलिंग से टकराई कार, 4 युवक जिंदा जले…VIDEO:कांकेर NH30 में अनियंत्रित कार का बैलेंस बिगड़ा; 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आतुरगांव में एक कार पुल से जा टकराई, हादसे में 4 लोग जिंदा जल गए। 18 जुलाई की रात 1 बजे नेशनल हाईवे 30 पर यह हादसा हुआ। स्विफ्ट डिजायर कार में 6 युवक सवार थे, इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है सभी मूरवैंड से कांकेर की तरफ जा रहे थे। आतुरगांव के पास पूल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गई है। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पूल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। वहीं, युवकों के नशे में होने की भी बात सामने आई है। नशे में होने की आशंका बताया जा रहा है, युवक नशे में थे और कार कांकेर शांति नगर के प्रशांत सिन्हा की थी। जिसे युवराज शोरी बगैर बताए ले गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों के नाम घायलों में ये शामिल
प्रीतम नेताम
पृथ्वीराज सलाम 4 युवक कार में फंस गए थे 2 युवक किसी तरह कार से बाहर निकल गए। 4 युवक कार में फंस गए और आग में जलकर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घायलों का इलाज जारी एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… कोरबा में जिंदा जला ड्राइवर:तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, शॉर्ट सर्किट से लगी आग; चालक की जलकर मौत छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कार चालक जिंदा जल गया। पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर कारीमाठी मोड़ के पास हादसा हुआ। जहां बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसमें बैठा ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका और बुरी तरह झुलस गया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 5 विमान गिरे:किस देश के गिरे ये साफ नहीं; फिर से जंग रुकवाने का दावा किया

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- मीडिया रिपोर्ट्स सिर्फ अटकलें:अमेरिकी अधिकारी बोलीं- भारत को पूरी जांच करने दें; वॉल स्ट्रीट ने पायलट को जिम्मेदार माना था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *