सोना ₹375 बढ़कर ₹97,828 प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹1,300 महंगी होकर ₹1.12 लाख किलो बिक रही, देखें कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹375 बढ़कर ₹97,828 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,453 पर था। चांदी की कीमत ₹1,300 बढ़कर ₹1,12,300 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,11,000 पर थी। वहीं 14 जुलाई को चांदी ने ₹1,13,867 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके पहले सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹21,666 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,666 रुपए बढ़कर 97,828 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 26,283 रुपए बढ़कर 1,12,300 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

दिल्ली के 45,बेंगलुरु के 40 स्कूलों में बम की धमकी:देश की राजधानी में 5 दिन में चौथा मामला; लिखा- पेरेंट्स कटे-फटे शव देखेंगे तो खुशी होगी

रिलायंस-रिटेल ने 1963 के मशहूर फ्रिज ब्रांड केल्विनेटर को खरीदा:ईशा अंबानी ने कहा- केल्विनेटर को फिर से पॉपुलर बनाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *