कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग:हमलावर ने वीडियो भी बनाया, खालिस्तानी आतंकी ने जिम्मेदारी ली; 3 दिन पहले उद्घाटन हुआ था

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात फायरिंग हुई। कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले, 7 जुलाई को कप्स कैफे नाम के इस कैफे का उद्घाटन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की। NDTV की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कैफे के बाहर एक कार में बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि, अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कपिल शर्मा के बयान से नाराज होकर फायरिंग करवाई
गोलीबारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने कपिल शर्मा के एक पुराने बयान से नाराज होकर उनके कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। NIA को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा की हत्या के मामले में हरजीत सिंह लाडी की तलाश है। विहिप नेता की अप्रैल 2024 में पंजाब के रूपनगर जिले में उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

More From Author

TCS शेयरधारकों को रह शेयर पर ₹11 डिविडेंड देगी:वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹12,760 करोड़ का मुनाफा, कमाई 2.4% बढ़ी

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:महिलाओं के कपड़े फाड़े, कुत्ते का हमला, मां बम्लेश्वरी पहाड़ी से गिरी चट्टान; नशे में टल्ली टीचर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *