गौमांस बेचने के आरोप में दंपती समेत 3 गिरफ्तार:छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में पुलिस ने की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में मांस बरामद

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में गौवंश की हत्या और मांस बेचने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 मोची पारा में एक घर में गौमांस बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में संतोषी (36), उसके पति लक्ष्मी प्रसाद (40) और मोनू (45) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर से बड़ी मात्रा में गौमांस बरामद किया है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

More From Author

अमरनाथ यात्रा- दूसरे दिन 26,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए:6400 यात्रियों का तीसरा जत्था गांदरबल-पहलगाम बेस कैंप पहुंचा, अब तक 3.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

अमेरिका के टेक्सास राज्य में बाढ़ से 13 की मौत:20 लड़कियां लापता; अभी भी बारिश जारी, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *