ईरान-इजराइल सीजफायर ढाई घंटे में ही टूटा:ट्रम्प बोले- जंग रुकी; कुछ देर बाद ईरान ने मिसाइलें दागीं, जवाब में इजराइल ने बम गिराए

इजराइल-ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार सुबह सीजफायर का ऐलान किया। हालांकि यह कुछ घंटों में ही टूट गया। सीजफायर शुरू होने के करीब ढाई घंटे बाद ईरान ने इजराइल पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में इमारत पर गिरी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। ईरानी हमले के जवाब में इजराइल ने अपनी सेना को तेहरान में हमले का आदेश दिया था। थोड़ी देर पहले इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में एक रडार साइट पर हमला किया। इजराइली आर्मी रेडियो ने हमले की पुष्टि की है। ताजा हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल PM बेंजामिन नेतन्याहू को फोन करके ईरान पर हमला रोकने को कहा था। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने ट्रम्प से कहा, ‘मैं हमला नहीं रोक सकता, क्योंकि ईरान ने पहले सीजफायर का उल्लंघन किया और उसे जवाब देना जरूरी है। दोनों देशों के बीच जारी जंग के 12वें दिन, आज सुबह 3:32 बजे ट्रम्प ने सीजफायर पर सहमति बनने का ऐलान किया था। सुबह 10:38 बजे उन्होंने एक और पोस्ट किया और लिखा- “अभी से सीजफायर लागू होता है, प्लीज इसे न तोड़ें।” ईरान के इजराइल पर हमले के 5 तस्वीरें और वीडियो… इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

मार्च 2026 तक इंडियन एयरफोर्स को 6 तेजस जेट मिलेंगे:HAL चेयरमैन बोले- अमेरिकी कंपनी ने समय पर इंजन नहीं दिए, 6 विमान बनकर तैयार

नीरज चोपड़ा ने 4 दिन के अंदर दूसरा टूर्नामेंट जीता:गोल्डन स्पाइक मीट में नंबर-1 रहे, 85.29मी. भाला फेंका; पेरिस डायमंड लीग जीती थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *