महिला और बच्चे को मारकर कुएं में डाला:दुर्ग में दोनों के हाथ-पैर बांधकर अलग-अलग कुओं में फेंका, कपड़ों में लिपटी मिली लाशें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में शनिवार को दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक बच्चे का शव मिला है। दोनों लाशें कपड़े में लिपटी हुई थीं, हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे। शव के साथ मिट्टी और पत्थर भी बांधे गए थे, ताकि वे तैर न सकें। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक खम्हरिया गांव में दोनों शव सिर्फ 30 मीटर की दूरी पर मिले हैं। पहला शव एक महिला का है, जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। वहीं दूसरा शव एक 10 से 12 साल के बच्चे का बताया जा रहा है। यह मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, खम्हरिया गांव में रविवार सुबह कुएं से पानी भरने के लिए गई महिला को घटना की जानकारी हुई। कुएं से दुर्गंध आ रही थी। इसके चलते अम्लेश्वर थाना पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को जब कुएं में उतारा तो उनके हाथ एक बोरी लगी। इस दौरान बोरी को बाहर निकालने पर उसमें करीब 10 से 12 साल का एक मृत बच्चे की लाश निकली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। स्थानीय पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही थी, तभी घटना स्थल से करीब 30 मीटर दूर दूसरे कुएं में भी बोरी होने की जानकारी मिली। बोरी से निकली महिला की लाश बोरी को बाहर निकालने पर उसमें एक करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला। उसको भी बालक की तरह बांधकर और कपड़े में लपेटकर बोरी में भरकर कुएं में फेंक गया था। एक के बाद एक दो डेडबॉडी मिलने पर महकमा में हड़कंप मच गया। बोरी में पत्थर बांधकर कुएं में डाला एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डेडबॉडी करीब एक दिन पुरानी लग रही है। दोनों को बोरी में पत्थर बांधकर कुएं में डाला गया। घटना की परिस्थिति इस बात की ओर इंगित करती है कि दोनों शवों का एक-दूसरे से संबंध है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन कराए गए हैं। दोनों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। एफएसएल और पुलिस टीम जांच कर रही है। यह हत्या है या आत्महत्या, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है। ———————————- क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें घर के बिस्तर में मिली 3 लाशें:रायगढ़ में मां और 2 बच्चों की संदिग्ध मौत; 3-4 दिन पुराने शव, बदबू आने से चला पता रायगढ़ जिले में एक घर के बिस्तर में 3 लाशें मिली हैं। ये लाशें मां और उसके दो बच्चों की हैं। तीनों शव 3 से 4 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या या हत्या का है। मामला छाल थाना क्षेत्र के ग्राम कीदा का है। पढे़ं पूरी खबर…

More From Author

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:FedEx के संस्थापक फ्रेडरिक का निधन, स्टेट-हाइवे को NH में बदलने की रफ्तार कम करेगी सरकार

करियर क्लैरिटी:NEET रिजल्ट के बाद कन्फ्यूज हैं कैसे मिलेगा एडमिशन; जानें हर सवाल का जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *