कंपनी मालिक से अननेचुरल सेक्स कर बनाया VIDEO:सुपरवाइजर ने धमकी देकर वसूले 29 लाख; सब्जी का बिजनेस करेंगे बोलकर फंसाया था

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कंपनी के मालिक से सुपरवाइजर ने अननेचुरल सेक्स कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल कर दूंगा कहकर ब्लैकमेल किया। कंपनी मालिक से अलग-अलग किश्तों में 29 लाख 40 हजार रुपए वसूल लिए। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम आलोक मिश्रा (25) है, जो मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना के छपड़ौर गांव का रहने वाले है। आरोपी सुपरवाइजर ने अपने मालिक को सब्जी का बिजनेस करेंगे कहकर फंसाया था और अप्राकृतिक सेक्स की घटना को अंजाम दिया। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, पीड़ित भिलाई का रहने वाला है। 3 साल पहले यानी 2021-22 में मध्यप्रदेश के उमरिया के रहने वाले आलोक मिश्रा से जान-पहचान हुई। आलोक उसकी कंपनी में सुपरवाइजर था। भिलाई हाउसिंग बोर्ड के एलआईजी-42 में रहता था। आलोक ने कंपनी के मालिक को सब्जी व्यापार में पैसा लगाने का झांसा दिया। उसे अपने भरोसे में लिया। इसके बाद उसने कंपनी के मालिक संग जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी ने ब्लैकमेलिंग से 29 लाख की वसूले आरोपी आलोक ने चुपके से वीडियो बनाने के बाद कुछ दिन शांत रहा, फिर कंपनी मालिक को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आलोक कहने लगा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा, जिससे तुम्हारी बदनामी होगी। पीड़ित ने बताया कि धमकी और डर से 3 साल में उसने अलग-अलग तरीके से कुल 29 लाख 40 हजार 611 लाख रुपए दे दिए। जब ब्लैकमेलिंग से तंग आ गया, तब पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा शिकायत मिलने पर जामुल पुलिस ने एक्सटॉर्शन का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के छपड़ौर गांव छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आलोक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आलोक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को 20 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सेक्सटॉर्शन है क्या? जवाब- यह दो शब्द सेक्स और एक्सटॉर्शन (जबरन वसूल) से मिलकर बना है। मोबाइल, वीडियो कॉल और वेबकैम के जरिए जब अनजान व्यक्ति किसी की सेक्स एक्टिविटी या न्यूड फोटो को रिकॉर्ड करके उसके जरिए ब्लैकमेल करे, तब उसे सेक्सटॉर्शन कहते हैं। ………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… लड़कियों का सेक्सटॉर्शन गैंग…युवक के अश्लील VIDEO बनाए:हनी-ट्रैप में फंसाकर कहा-फेसबुक-इंस्टा में वीडियो करेंगे वायरल, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रेन से कटा युवक छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक ने सेक्सटॉर्शन से परेशान होकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। सुपेला अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर खून से सनी टुकड़ों में लाश मिली है। युवक को लड़कियों का गैंग लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अहमदाबाद हादसा-DGCA ने एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटाया:10 दिन में रिपोर्ट मांगी; प्लेन हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी

EC बोला- पोलिंग सेंटर की फुटेज सार्वजनिक नहीं कर सकते:इससे वोटर को खतरा; राहुल बोले- जिससे जवाब चाहिए, वो सबूत मिटा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *