जगदलपुर में PWD EE के घर ACB की रेड:सरकारी आवास में 2 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया, ठेकेदार से मांगी थी रिश्वत

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में PWD (लोक निर्माण विभाग) के कार्यपालन अभियंता (EE) अजय कुमार के सरकारी आवास पर ACB की टीम ने छापेमारी की। अजय कुमार को 2 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार रमेश यादव ने EE अजय कुमार ने बिल भुगतान के एवज में 2 कैश की मांग की थी। इससे परेशान होकर अजय यादव ने EE के खिलाफ ACB से शिकायत की थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है। रेड से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… जानिए कैसे पकड़ा गया EE ? दरअसल, ACB ने शिकायत की पुष्टि के बाद योजना बनाकर अजय कुमार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बुधवार सुबह जैसे ही अजय कुमार ने ठेकेदार से कैश लिया, फौरन ACB की टीम मौके पर पहुंची। कैश के साथ आरोपी EE को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि फिलहाल ACB की टीम उनके सरकारी आवास और दफ्तर में तलाशी अभियान चला रही है, जिसमें दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और संपत्ति की जांच की जा रही है। कुछ और भी सबूत मिल सकते हैं। शिकायत के बाद ACB ने पकड़ा इस मामले में जगदलपुर ACB के DSP रमेश मरकाम ने बताया कि प्रार्थी रमेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की सत्यापन कराया गया। PWD के EE ने बिल भुगतान के एवज में पैसों की मांग की थी। सत्यापन के बाद रेड की कार्रवाई की गई। 2 लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

More From Author

IND Vs ENG पहला टेस्ट- इंग्लैंड ने टॉसकर गेंदबाजी चुनी:साई सुदर्शन डेब्यू कर रहे हैं, पुजारा ने कैप दी; हेडिंग्ले में भारत का रिकॉर्ड खराब

राहुल गांधी बोले- अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है:भाजपा-RSS नहीं चाहती गरीब बच्चे इसे सीखें; कल शाह ने कहा था- अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *