गंगा की तर्ज पर अरपा की आरती का ड्रोन VIDEO:बिलासपुर में 11 हजार दीयों से रिवर व्यू जगमग; अरपा के जयकारों की गूंज

बिलासपुर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से माहौल भक्तिमय हो गया है। देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। वहीं, पर्व के पहले दिन अरपा नदी के तट पर 11 हजार दीये जलाकर अरपा नदी की आरती की गई। इस दौरान लोगों ने नदी को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया। आरती के बाद रिवर व्यू अरपा के जयकारों से गूंज उठा। अरपा तट दीयों की रोशनी से जगमग हो गया। इस आरती के ड्रोन VIDEO में अरपा नदी और शहर की सुंदरता देखते ही बन रही है। लोगों के मन में अरपा नदी के प्रति प्रेम और श्रद्धा जगाने और उसे संरक्षित करने के लिए अरपा अर्पण महाअभियान समिति ने नवरात्रि पर रिवर व्यू चौपाटी में महाआरती की परंपरा शुरू की है। इसके तहत समिति सदस्यों की ओर से पहले दिन गुरुवार की देर शाम गंगा आरती की तरह अरपा की आरती की गई। भक्तिमय गीतों से शुरू हुआ आयोजन, दीपों से सजा अरपा तट इस दौरान लोग अपने-अपने हाथ पर दीये सजाकर रिवर रोड पहुंचे। यहां समिति की ओर से भक्तिमय देवी गीतों का आयोजन किया गया। वहीं, गंगा आरती की तरह 11 वेद पाठी पंडित मंच पर विराजमान थे, जिन्होंने वैदिक मंत्रोचार के साथ 51 जोड़ा परिवारों और सदस्यों को विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। इससे रिवर व्यू रोड का माहौल भक्तिमय हो गया। डांडिया का भी हुआ आयोजन अरपा अर्पण महाअभियान के संस्थापक और अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने बताया कि आचार्य पं सृजन शर्मा ने मुख्य अतिथि व्यंकटेश मंदिर बिलासपुर के आचार्य स्वामी कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य ने 21 वेद पाठी पंडितों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कराया। महाआरती के बाद आयोजन समिति के सदस्यों ने डांडिया का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में आरआरएसएस सह प्रांत प्रचारक नारायण नामदेव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More From Author

डिफ्यूजन इंजीनियर्स का शेयर 15.17% ऊपर ₹193 पर लिस्ट:इश्यू प्राइस ₹168 था, वेल्डिंग से जुड़ी कई तरह की सर्विस देती है कंपनी

महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मंत्रालय की बिल्डिंग से कूदे:तीसरी मंजिल से छलांग लगाई; नीचे जाल रहने के कारण जान बची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *