छत्तीसगढ़ में 8 IAS-10 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला:रिमिजियस एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार; राजस्व-आपदा प्रबंधन उप सचिव बने गजेंद्र सिंह ठाकुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सीनियर IAS अधिकारी रिमिजियस एक्का को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजस्व, आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग का उप सचिव बनाया गया है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। सुरूचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी, एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा, तन्मय खन्ना को जिला पंचायत बस्तर और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। पढ़ें आदेश की कॉपी राजीव कुमार उच्च शिक्षा संचालनालय पोस्टिंग राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इंद्रजीत बर्मन को स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। राजीव कुमार पांडेय को उच्च शिक्षा संचालनालय में पदस्थ किया गया है। भारती चंद्राकर को मार्कफेड, दिनेश कुमार नाग को छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन और नयनतारा सिंह तोमर को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। खेल-युवा कल्याण विभाग में भेजे गए प्रभाकर पांडेय गोकुल राम राबटे को जिला पंचायत मुंगेली का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। आशुतोष चतुर्वेदी को जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज और अभिषेक कुमार गुप्ता को जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का सीईओ नियुक्त किया गया है। प्रभाकर पांडेय को खेल-युवा कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं, शशांक पांडेय को छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में नई जिम्मेदारी दी गई है। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में 43 IAS अफसरों का ट्रांसफर: 7 जिलों के कलेक्टर बदले, विश्वदीप को बीजापुर की जिम्मेदारी, पुष्पा साहू की कोरिया में नियुक्ति छत्तीसगढ़ सरकार ने 43 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। कई अहम विभागों के प्रमुख बदले गए हैं और 7 जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

पाकिस्तान का कार्गो प्लेन कराची के पास गायब हुआ:नेविगेशन सिस्टम में खराबी आई, 5 क्रू मेंबर सवार थे, अरब सागर में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर:पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल था; शोपियां में 5 दिन से ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *