X-बॉयफ्रेंड बोला- तू मुझे छोड़ नहीं सकती, फिर मारा चाकू:नाबालिग लड़की बोली- उसने जेल से छूटने के बाद भी मारने की धमकी दी

कोरबा जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मारा है। सिविल लाइन के डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद भी राहुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पीड़िता का कहना है कि, लड़के ने जेल से छूटने के बाद भी मारने की धमकी दी है। नाबालिग लड़की ने क्या कहा? वह अक्सर घर आकर गाली-गलौच और मारपीट करता था। उसका कहना है कि तू किसी और कि नहीं हो सकती न होने दूंगा क्योंकि तेरे चक्कर में मोहल्ले और घर में बदनाम हो चुका हूं इसलिए तु मेरे को छोड़कर नहीं जा सकती। आगे नाबालिग ने बताया कि, मेरे चेहरे पर वो पहले भी मारा है। आंख के ऊपर टांके आए थे, इस बार फिर मारा है तो सीने में टांके आए है। राहुल कुछ काम नहीं करता था। अभी भी वह धमकी दिया है कि जेल से निकल के फिर मारुंगा। वह धमकी देता था कि वह किसी और की नहीं हो सकती। राहुल के पिता स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी करते हैं। बता दें कि पीड़िता के शरीर पर पहले से भी कई चोटों के निशान हैं। परिजनों की शिकायत के बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच की बात कही है। …………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड को मार डाला:स्कूल से लौट रही थी 8वीं की छात्रा, सूने मकान में ले जाकर रॉड से मारा छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड को मार डाला। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते वक्त खाली मकान में ले जाकर मारा है। गले में और शरीर के अलग-अलग जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी का है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

PAK रक्षा मंत्री बोले- भारत को जल युद्ध में हराएंगे:कहा- भारत जानबूझकर चिनाब का पानी कंट्रोल कर रहा; सीक्रेट बातचीत से इनकार

बेंगलुरु भगदड़- बेटे की कब्र से लिपट गया पिता:बोला- मुझे यहीं रहना है; जो जमीन बेटे के लिए खरीदी, वहीं उसे दफना दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *