कल की बड़ी खबर रेपो रेट और घरेलू थाली से जुड़ी रही। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50% रह गया है। इससे बैंकों को RBI से कम ब्याज पर कर्ज मिलेगा। वहीं, घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत मई में (सालाना आधार पर) 5.76% घटकर 26.20 रुपए हो गई है। पिछले साल मई-2024 में वेज थाली की कीमत 27.80 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. लोन सस्ते होंगे, RBI ने ब्याज दर 0.50% घटाई: 20 साल में 20 लाख के लोन पर करीब ₹1.48 लाख का फायदा; समझें पूरा गणित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंकों को दिए जाने वाले कर्ज की दर यानी रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। अब रेपो रेट 5.50% रह गया है। इससे बैंकों को RBI से कम ब्याज पर कर्ज मिलेगा। ब्याज में इस कटौती को बैंक अपने ग्राहकों को ट्रांसफर करते हैं, तो आने वाले दिनों में लोन सस्ते हो सकते हैं। लोन सस्ते होने पर लोगों की मौजूदा EMI भी घट जाएगी। ब्याज दरों में कटौती का फैसला मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 जून तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 6 जून की सुबह इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. घरेलू वेज थाली मई में 5.76% सस्ती हुई: आलू, प्याज और टमाटर के दाम घटने का असर, नॉन-वेज थाली भी 6% सस्ती हुई भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत मई में (सालाना आधार पर) 5.76% घटकर 26.20 रुपए हो गई है। पिछले साल मई-2024 में वेज थाली की कीमत 27.80 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। क्रिसिल ने अपनी राइस रोटी रेट (RRR) रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत अप्रैल की तुलना में मई में -0.38% घटी है। अप्रैल में वेज थाली की कीमत 26.30 रुपए थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंची: ₹610 बढ़कर ₹105285 किलो बिक रही, सोने का भाव ₹1018 घटकर ₹97145 पर आया चांदी के दाम शुक्रवार (6 जून) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 1 किलो चांदी का भाव ₹610 बढ़कर ₹1,05,285 प्रति किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले चांदी का भाव ₹1,04,675 प्रति किलो था। हालांकि सोने के दाम में आज गिरावट रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,018 घटकर ₹97,145 पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹98,163 प्रति 10 ग्राम थी। सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. चीन ने कीमती-धातुओं की सप्लाई रोकी, स्विफ्ट का प्रोडक्शन रुका: BMW-मर्सिडीज जैसे ब्रांड्स भी प्रभावित, अगले हफ्ते भारतीय दल जाएगा चीन चीन की ओर से कीमती धातुओं (रेयर अर्थ मटेरियल) के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाने का सीधा असर दुनिया की ऑटो इंडस्ट्री पर दिखने लगा है। मारुति सुजुकी की पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन को जापान में अपने पॉपुलर मॉडल स्विफ्ट का प्रोडक्शन रोकना पड़ा है। वहीं, यूरोप की भी कुछ ऑटो कंपनियों ने प्रोडक्शन रोक दिया है। इसमें फोर्ड, निसान, BMW और मर्सिडीज जैसी कंपनियां शामिल हैं। चीन की पाबंदी का असर भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी पड़ेगा। इसलिए अगले हफ्ते एक भारतीय दल चीन जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. मस्क की कंपनी को टेलीकॉम मिनिस्ट्री की मंजूरी: भारत में हाई स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट देगी स्टारलिंक, ₹840 में महीनेभर अनलिमिटेड डेटा इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में ऑपरेट करने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट का लाइसेंस मिल गया है। अब उसे सिर्फ इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी, IN-SPACe के अप्रूवल का इंतजार है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। स्टारलिंक तीसरी कंपनी है जिसे भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ऑपरेट करने का लाइसेंस मिला है। इससे पहले वनवेब और रिलायंस जियो को मंजूरी मिली थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. माल्या बोले- जेटली को बताया था जा रहा हूं: मैं भगोड़ा नहीं, मुझे चोर कहना गलत; 6200 करोड़ के बदले बैंकों ने 14000 करोड़ वसूले 2 मार्च 2016 को जेनेवा में FIA मीटिंग के लिए लंदन जा रहा था। मैंने तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताया कि मैं जा रहा हूं। लेकिन पासपोर्ट रद्द होने से मैं लंदन में ही अटक गया। मैं भगोड़ा नहीं, यह कोई एस्केप प्लान नहीं था। मुझे चोर कहना गलत है। यह कहना है कारोबारी विजय माल्या का जो 6,200 करोड़ रुपए के बैंक लोन फ्रॉड मामले में घिरे हैं। हालांकि ब्याज और अन्य शुल्क के साथ ये रकम करीब 9000 करोड़ रुपए होती है। इसके अलावा IDBI बैंक से 900 करोड़ रुपए के लोन डिफॉल्ट का मामला भी दर्ज है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें… अब गोल्ड पर मिलेगा ज्यादा लोन: 1 लाख कीमत के सोने पर ₹85,000 तक कर्ज देंगे बैंक; RBI ने बदले नियम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड लोन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। रिजर्व बैंक ने 2.5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेश्यो 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया है। यानी अब 1 लाख रुपए की गोल्ड वैल्यू पर 85,000 रुपए तक लोन मिल सकेगा, पहले यह सीमा 75,000 रुपए थी। 2.5 लाख रुपए तक के छोटे गोल्ड लोन पर क्रेडिट अप्रेजल की जरूरत नहीं होगी, यानी कागजी कार्रवाई कम होगी और लोन जल्दी मिलेगा। इससे छोटे कर्जदार खासकर ग्रामीण और छोटे शहर वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए के लिए लोन लेना और आसान हो जाएगा। वहीं 2.5 से 5 लाख रुपए तक के गोल्ड लोन पर ये LTV 80% रहेगी। 5 लाख रुपए से ज्यादा के लोन पर LTV को 75% रखा गया है। 2.5 लाख रुपए से ज्यादा के लोन पर क्रेडिट अप्रेजल लेना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…
