जमीन और SECL नॉमिनी विवाद में युवक की हत्या:जांजगीर-चांपा में सौतेली मां, पिता और भाइयों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बिलारी में जमीन विवाद और SECL में नॉमिनी को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में सौतेली मां समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना शिवरीनारायण थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, नरेश कुर्रे (मृतक) के पिता वीरेंद्र कुर्रे की पहली शादी से वो एकलौता बेटा था। वीरेंद्र ने दूसरी शादी कांति उर्फ सुशीला लहरें से की। जिससे उनके दो बेटे राजेश और राकेश हैं। ग्राम बिलारी में खरीदी गई जमीन वीरेंद्र और उनके भाई कृष्ण कुमार के हिस्से में थी। घटना के दिन वीरेंद्र कुर्रे अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ बिलारी आए। नरेश अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वीरेंद्र, राकेश, कांति और उनका दोस्त रामशंकर वहां पहुंचे। जमीन का बंटवारा और SECL में नॉमिनी को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर राकेश और राजेश कार से कत्तानुमा हथियार लेकर आए। कांति के हाथ में बांस का डंडा था। सभी ने नरेश पर हमला कर दिया। बचाव में आए नरेश की पत्नी रानी कुर्रे और कृष्ण कुमार को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल नरेश को सरकारी अस्पताल पामगढ़ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शिवरीनारायण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

More From Author

भाजपा बोली- राहुल चीन-पाकिस्तान के पेड एजेंट लगते हैं:उनकी बातों से सेना का अपमान; राहुल बोले थे- ट्रम्प के फोन से नरेंदर सरेंडर हो गए

9 साल बाद फाइनल में पहुंची RCB कैसे बनी IPL-चैंपियन:कप्तानी डेब्यू पर चमके रजत, 9 मैच विनर निकाले, गेंदबाजों ने टूर्नामेंट जिताया; 5 फैक्टर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *