ब्याज दर 0.25% घटा सकता है RBI:इरॉल मस्क बोले- BYD भारत में, फिर टेस्ला क्यों नहीं; मंथली ₹834 के निवेश से बन सकते हैं ₹11 करोड़

कल की बड़ी खबर RBI से जुड़ी रही। आने वाले दिनों में लोन लेना सस्ता हो सकता है। इस महीने 4 से 6 जून को RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग होनी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी इस बार भी रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकती है। वहीं रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट की पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. बैंकों से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो सकता है: ब्याज दर में 0.25% की कटौती संभव, 4-6 जून को होनी है RBI मीटिंग आने वाले दिनों में लोन लेना सस्ता हो सकता है। इस महीने 4 से 6 जून को RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग होनी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी इस बार भी रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकती है। इससे पहले हुई दो बैठक में 0.50% की कटौती हो चुकी है। इससे रेपो रेट गिरकर 6% पर आ गई है। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 RBI के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. इरॉल मस्क बोले- BYD भारत में, फिर टेस्ला क्यों नहीं: अयोध्या में राम मंदिर देखने के लिए उत्सुक हूं; इलॉन मस्क के पिता भारत आए​​​​​​​ टेस्ला के CEO इलॉन मस्क के पिता इरॉल मस्क भारत में हैं। न्यूज एंजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पीएम मोदी और इलॉन मस्क की पार्टनरशिप को दोनों के लिए फायदेमंद बताया। उनसे प्रधानमंत्री मोदी और इलॉन मस्क के बीच संबंधों पर सवाल किया गया था। एरॉल मस्क ने कहा, “उनके बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है। प्रधानमंत्री मोदी को भारत के हितों का ध्यान रखना है, और इलॉन को टेस्ला के हितों का। मुझे यकीन है कि दोनों मिलकर ऐसा रास्ता निकालेंगे जो टेस्ला और भारत दोनों के लिए फायदेमंद हो।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. रांची में फ्लाइट से टकराया गिद्ध, 40 मिनट बाद लैंडिंग: बंदूक की गोली से खतरनाक है बर्ड हिट, जानें इमरजैंसी लैंडिंग के समय क्या करें​​​​​​​ रांची के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट की पक्षी टकराने की वजह से इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना सोमवार, 2 जून दोपहर 1.14 बजे की है। फ्लाइट नंबर 6E6152 (एयरबस 320) जब रांची एयरपोर्ट से करीब 10 से 12 नॉटिकल मील की दूरी पर थी, तभी उससे एक गिद्ध टकरा गया। हादसा जिस समय हुआ, विमान लगभग 3 से 4 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान से गिद्ध के टकरने पर पायलेट को 40 मिनट तक विमान को हवा में रखना पड़ा। इसके बाद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। टक्कर से विमान के अगले हिस्सा में डेंट आया है। फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. भारत में 40 साल बाद हो रहा IATA: PM मोदी ने कहा- इंडियन एविएशन सेक्टर ग्लोबल एयर ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री में एक प्रमुख खिलाड़ी IATA की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इंटरनेशनल एविएशन सेक्टर के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जून को कहा कि ये इवेंट चार दशक बाद भारत में हो रहा है। इन चार दशकों में भारत में बहुत कुछ बदल चुका है। आज का भारत पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास से भरा हुआ है। PM मोदी ने कहा कि भारत का एविएशन सेक्टर ग्लोबल एयर ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री में एक प्रमुख खिलाड़ी है। ग्लोबल एविएशन इकोसिस्टम में हम न केवल एक विशाल मार्केट हैं, बल्कि पॉलिसी लीडरशिप, इनोवेशन और इंक्लूसिव डेवलपमेंट के प्रतीक भी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. एअर इंडिया ने टर्किश कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया: मेंटेनेंस के लिए तुर्किये नहीं जाएंगे प्लेन; CEO विल्सन बोले- देश भावना का सम्मान जरूरी​​​​​​​ एअर इंडिया ने अपने बोइंग 777 विमानों का मेंटेनेंस करने वाली कंपनी टर्किश टेक्निक के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। ये फैसला तुर्किये के पाकिस्तान को सपोर्ट करने के बाद लिया गया है। कंपनी के CEO और MD कैंपबेल विल्सन ने NDTV से कहा, अगर मौजूदा हालात में बिजनेस जारी रखने में दिक्कत है, तो हम विकल्प तलाशेंगे। हम जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर भी पढ़ें… मंथली ₹834 के निवेश से बन सकते हैं ₹11 करोड़: बच्चों का भविष्य सिक्योर करने के लिए NPS वात्सल्य स्कीम में इन्वेस्ट करें; जानिए डिटेल्स​​​​​​​ अगर आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए छोटी रकम से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो सरकार की NPS वात्सल्य स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस स्कीम में अगर बच्चे के नाम पर हर साल सिर्फ ₹10,000 जमा करते हैं, तो रिटायरमेंट तक उसे 11 करोड़ रुपए तक का फंड मिल सकता है। इस स्कीम में जमा किया गया पैसा गवर्नमेंट सिक्योरिटी, डेट और शेयर बाजार में निवेश किया जाता है। यहां जानिए स्कीम के फायदे, निवेश का तरीका और रिटर्न का गणित… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

साउथ कोरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी:तीन घंटे में 9.2% वोटिंग; डेमोक्रेटिक पार्टी और पीपुल पावर पार्टी में मुकाबला; रिजल्ट कल आएगा

असम में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 11 मौतें:मध्य प्रदेश के 38 जिलों में बारिश; बिहार में आंधी-तूफान से 7 की जान गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *