मंथली ₹834 के निवेश से बन सकते हैं ₹11 करोड़:बच्चों का भविष्य सिक्योर करने के लिए NPS वात्सल्य स्कीम में इन्वेस्ट करें; जानिए डिटेल्स

अगर आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए छोटी रकम से बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो सरकार की NPS वात्सल्य स्कीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस स्कीम में अगर बच्चे के नाम पर हर साल सिर्फ ₹10,000 जमा करते हैं, तो रिटायरमेंट तक उसे 11 करोड़ रुपए तक का फंड मिल सकता है। इस स्कीम में जमा किया गया पैसा गवर्नमेंट सिक्योरिटी, डेट और शेयर बाजार में निवेश किया जाता है। यहां जानिए स्कीम के फायदे, निवेश का तरीका और रिटर्न का गणित… NPS वात्सल्य स्कीम क्या है? यह सरकारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) की नई स्कीम है, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। स्कीम में माता-पिता अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चे के नाम पर निवेश कर सकते हैं। इसमें सालाना कम से कम ₹1,000 जमा करना जरूरी है, अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। बच्चे की उम्र 18 साल होते ही यह खाता रेगुलर NPS पेंशन खाते में बदल जाएगा। स्कीम में पेरेंट्स अपने हिसाब से बच्चों के लिए निवेश के विकल्प चुन सकता है। वे खुद तय करें कि कितना पैसा इक्विटी, डेट या सरकारी बॉन्ड में लगे। कैसे बन सकता है ₹11 करोड़ का फंड? अगर आप बच्चे के नाम पर हर साल ₹10,000 (यानी महीने के सिर्फ ₹834) जमा करते हैं तो रिटायरमेंट की उम्र (60 साल) तक रेगुलर NPS में निवेश जारी रखने पर आप इतना फंड जुटा सकते हैं…. स्कीम में निवेश करने के तीन विकल्प मिलते हैं NPS वात्सल्य स्कीम में निवेश के लिए योग्यता 18 साल की उम्र पर निकासी कैसे खोलें NPS वात्सल्य अकाउंट? बैंकों में जाकर NPS वात्सल्य अकाउंट खुलवाया जा सकता है। घर बैठे ऑनलाइन https://nps.kfintech.com/ या अन्य eNPS प्लेटफॉर्म पर अकाउंट खोला जा सकता है।

More From Author

सरकारी नौकरी:C-DAC में 311 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 56 साल, सैलरी 22 लाख रुपए सालाना

हेनरिक क्लासन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया:लिखा- परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं; पिछले साल टेस्ट को अलविदा कहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *