ओवैसी बोले- जेल में रहकर पिता बना आतंकी लखवी:अल्जीरिया में कहा- आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाकिस्तान, FATF इसे फिर ग्रे लिस्ट में डाले

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कुख्यात आतंकी जकीउर रहमान लखवी का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वह पाकिस्तान की जेल में कैद रहकर भी एक बच्चे का पिता बन गया। उन्होंने शनिवार को अल्जीरिया में कहा- एक आतंकवादी पाकिस्तान में कैद रहते हुए पिता बन गया। दुनिया का कोई भी देश आतंकवाद के आरोप का सामना कर रहे आतंकवादी को जेल से बाहर आने की अनुमति नहीं देगा, लेकिन वह जेल में बैठे-बैठे ही एक बेटे का पिता बन गया। ओवैसी ने कहा कि जब पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में आया, तभी लखवी के खिलाफ मुकदमा आगे बढ़ा। उन्होंने विश्व समुदाय और FATF से पाकिस्तान को दोबारा ग्रे लिस्ट में डालने की अपील की, ताकि उसकी गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके। बता दें कि ओवैसी मोदी सरकार के आतंकवाद-विरोधी सर्वदलीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। फिलहाल वे अल्जीरिया के दौरे पर हैं। निर्दोष लोगों को मारना इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ ओवैसी ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्दोष लोगों को मारना तो इस्लाम की शिक्षा के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ‘तकफीरवाद (इस्लाम का दुश्मन)’ का केंद्र बन चुका है। वहां के आतंकी संगठनों की विचारधारा में और ISIS, अल-कायदा की विचारधारा में कोई फर्क नहीं है। वे मानते हैं कि उनके पास धार्मिक वैधता है, जो पूरी तरह गलत है। इस्लाम किसी की हत्या की अनुमति नहीं देता, लेकिन उनकी विचारधारा बन गई है। आतंकवाद पूरी दुनिया का मसला ओवैसी ने कहा कि भारत और अल्जीरिया ने नवंबर 2024 में एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। मुझे यकीन है कि इससे हमारे रिश्ते मजबूत होंगे। उम्मीद है कि हमारे प्रधानमंत्री बहुत जल्द अल्जीरिया आएंगे और अल्जीरिया के राष्ट्रपति भारत आएंगे। ओवैसी ने बताया कि भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत लश्कर और जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। ओवैसी ने कहा कि जो कोई भी हथियार उठाएगा, वो आतंकवादी है। आतंकवाद पूरी दुनिया का मसला है। किसी भी आतंकवादी को कहीं कोई जगह नहीं दी जा सकती। सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया के दौरे पर प्रतिनिधिमंडल ओवैसी वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं। इनके अलावा निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आजाद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला भी इसमें शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जैसे देशों के दौरे पर था। बहरीन में ओवैसी ने कहा था कि भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान को नाकाम देश करार दिया। कुवैत में पाकिस्तान को FATF ग्रे लिस्ट में लाने की वकालत करते हुए ओवैसी ने कहा था कि इससे आतंकवाद पर लगाम लगेगी। सऊदी अरब में भी पाकिस्तान की आलोचना की थी ओवैसी ने इससे पहले सऊदी अरब में पाकिस्तान की आलोचन की थी। उन्होंने न सिर्फ 26/11 मुंबई हमलों का जिक्र करते हुए पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए, बल्कि उस समय की भारतीय न्याय प्रणाली की मजबूती की भी तारीफ की। ओवैसी ने कहा कि हमारी एजेंसियां इतनी सक्षम थीं कि उन्होंने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और भारत में हमले कर रहे आतंकवादियों के बीच की बातचीत रिकॉर्ड की थी। इन रिकॉर्डिंग्स में साफ सुना गया कि पाकिस्तान से कहा जा रहा था- जितने भारतीयों को मार सकते हो मारो, जन्नत जाओगे। उन्होंने कहा कि भारत ने इस मामले में मजबूत सबूत पाकिस्तान को सौंपे, लेकिन वहां की सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ओवैसी ने कहा कि 26/11 हमलों के बाद भारतीय जांचकर्ता पाकिस्तान भी गए और सबूत दिए। मगर कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने बताया, “भारत ने जर्मनी में हुई एक बैठक में साजिद मीर को दोषी ठहराने की मांग की। तब पाकिस्तान ने जवाब दिया था कि वह मर चुका है। लेकिन एफएटीएफ की समिति ने जब दबाव बनाया, तब पाकिस्तान ने माना कि मीर जीवित है और फिर उसे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में 5-10 साल की सजा दे दी गई। यह दिखाता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के मामलों को कितनी गंभीरता से लेता है।” ————————– ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान-तालिबान में सीमा विवाद को लेकर भिड़ंत:ढाई लाख लोगों को घर छोड़ने का आदेश; PAK का चेकपोस्ट उड़ाया अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में स्थित बहराम चह, जो पाकिस्तान के चगई जिले से सटा एक सीमावर्ती कस्बा है, फिर सशस्त्र संघर्ष का केंद्र बन गया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच 3 फरवरी से शुरू हुई झड़पें अब तेज हो चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

PSG ने पहली बार UEFA चैंपियंस लीग का खिताब जीता:इंटर मिलान को 5-0 से हराया; कोच लुइस एनरिक ने जीत बेटी को समर्पित की

शाह बोले- पहलगाम हमला हुआ तो ममता बनर्जी चुप रहीं:अब ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रहीं, ताकि मुस्लिम वोट बैंक को खुश कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *