फिलिस्तीनी राजदूत UN में गाजा के हालात बताते हुए रोए:कहा- भूख बच्चों को निगल रही; इजराइल ने सीजफायर का प्रस्ताव स्वीकार किया

फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर गुरुवार को UN ने गाजा में बच्चों की हालात बताते हुए फूट-फूट कर रो पड़े थे। उन्होंने फिलिस्तीनी इलाके के बदतर हालात के बारे में लोगों को बताया। रियाद मंसूर ने कहा- दर्जनों बच्चे भूख से मर रहे हैं। कई औरतें अपने बेजान बच्चों को गले लगा रही हैं, उनके बालों को सहला रही हैं, उनसे बात कर रही हैं, उनसे माफी मांग रही हैं। यह सब देखना तकलीफदेह है। कोई ऐसा कैसे कर सकता है? यह कहते हुए उनके आंसू फूट पड़े। मंसूर ने आगे कहा- फलस्तीनियों की इस हालात को कोई आम इंसान बर्दाश्त नहीं कर सकता। आग और भूख फलस्तीनी बच्चों को निगल रही है। उन्होंने कहा- कोई भी वजह फलस्तीनियों पर हमले को जायज नहीं ठहरा सकती। हम भी इंसान हैं। हम अपने देश पर गर्व है। हमें बिल्कुल वैसे ही सम्मान मिलना चाहिए जैसे बाकी सभी को। इजराइल ने सीजफायर का प्रस्ताव स्वीकार किया इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सीजफायर का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने दिया था। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

More From Author

ओला का घाटा दोगुना हुआ, ₹870 करोड़ पहुंचा:चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 62% घटा; शेयर 6 महीने में 39% गिरा

करियर क्लैरिटी:JEE के अलावा इंजीनियरिंग में हैं कई ऑप्शन; बजट कॉलेज के लिए दें ये एंट्रेंस एग्‍जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *