हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के दामाद की मौत का दावा:सीरिया में इजराइल के हवाई हमले में मौत; लेबनान बोला- सीजफायर के लिए हिजबुल्लाह तैयार था

इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर अल-कासिर के मारे जाने का दावा किया है। न्यूज एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजराइली सेना ने बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में हवाई हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसमें उसके साथ 2 और लोग मारे गए हैं। इजराइल ने 27 सितंबर को राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत हो गई थी। नसरल्लाह के अलावा उसकी बेटी जैनब की भी इस हमले में मौत हो गई थी। इजराइल एक साथ कई मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहा है। इजराइली सेना लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, यमन में हूती विद्रोहियों के अलावा सीरिया और ईरान का भी सामना कर रही है। इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

अरब देशों का स्विट्जरलैंड कहा जाता था लेबनान:शिया-सुन्नी और ईसाइयों से मिलकर बना; फिलिस्तीन की दोस्ती और इजराइल की दुश्मनी में कैसे बर्बाद हुआ

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:सचिन की ‘इंटरनेशनल’ वापसी; रायपुर की सड़कों पर आर्मी टैंक; शक्तिपीठों में भक्तों की लंबी कतार; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *