कुलदीप यादव ने मुकेश कुमार पर दिखाया गुस्सा:रोहित से भी छूटा आसान कैच; सूर्या-नमन ने आखिरी 12 गेंदों में 48 रन बनाए

IPL-18 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 59 रन से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में DC 18.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। बुधवार को रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। मुकेश कुमार ने सूर्यकुमार यादव का कैच छोड़ा जिसके बाद बॉलर कुलदीप यादव उन पर भड़क गए। रोहित शर्मा ने विपराज निगम का आसान-सा कैच छोड़ दिया। सूर्यकुमार यादव ने मुकेश कुमार की बॉल पर सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की। पढ़िए MI Vs DC मैच के टॉप-7 मोमेंट्स रिकार्ड्स… ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में राष्ट्रगान बजा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में मैच से पहले राष्ट्रगान बजा। IPL में मैच से पहले आमतौर पर नेशनल एंथम नहीं बजाया जाता, लेकिन आर्मी के सम्मान में बुधवार को ऐसा किया गया। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। चमीरा के ओवर में रिकेलटन के लगातार छक्के रायन रिकेलटन ने दूसरा ओवर डाल रहे दुष्मंथा चमीरा की बॉल पर लगातार दो छक्के मारे। इस ओवर से 15 रन आए। मुकेश के कैच छोड़ने पर कुलदीप भड़के सातवां ओवर डाल रहे कुलदीप यादव की बॉल पर मुकेश कुमार ने सूर्यकुमार यादव का कैच छोड़ा। इसकी अगली ही बॉल पर उन्होंने विकेट ले लिया। आखिरी 12 बॉल पर 48 रन बने 18 ओवर के बाद MI का स्कोर 5 विकेट खोकर 132 रन था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने मिलकर बचे 2 ओवर में 48 रन बना डाले। पहले 19वें ओवर की 5 बाउंड्री का हाल- अब जानिए 20वें ओवर में 21 रन कैसे आए- जैक्स को पहली बॉल पर विकेट, विपराज की हैट्रिक बाउंड्री दिल्ली की पारी का पांचवां ओवर फेंक रहे विल जैक्स ने अपनी पहली ही बॉल पर विकेट ले लिया। हालांकि अभिषेक के बाद बैटिंग करने आए विपराज निगम ने उन पर लगातार तीन बाउंड्री लगाई। रोहित शर्मा से छूटा विपराज निगम का कैच छठे ओवर में रोहित शर्मा से विपराज निगम का कैच छूटा गया। सैंटनर ने ओवर की आखिरी बॉल फुल लेंथ पर डाली। विपराज कवर की ओर खेलना चाहते थे। बॉल बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े रोहित शर्मा के हाथों पर गई, लेकिन वे इसे कैच नहीं कर सके। हालांकि मिचेल सैंटनर के ओवर में विपराज 20 रन पर उन्हीं को कैच दे बैठे। समीर रिजवी के 2 ओवर में दो कैच छूटे फैक्ट्स और रिकॉर्ड… सूर्या ने बावुमा की बराबरी की सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट में लगातार 25+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज में तेम्बा बावुमा की बराबरी की। दोनों के लगातार 13-13 25+ स्कोर बनाए हैं। __________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL मैच प्री-व्यू आज GT vs LSG:सीजन में दूसरी बार होगा सामना, पिछले मैच में लखनऊ जीती थी; गुजरात का लक्ष्य टॉप पर रहना सुपर जाइंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में लखनऊ ने गुजरात को 6 विकेट से हराया था। पूरी खबर IPL का गणित प्लेऑफ की चारों टीमें तय:मुंबई ने दिल्ली को हराकर बाहर किया; आज गुजरात 20 पॉइंट्स हासिल कर सकती है इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में ग्रुप स्टेज के 63 मैच खत्म होने के बाद ही प्लेऑफ की 4 टीमें मिल गईं। बुधवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ स्पॉट कन्फर्म की। इससे दिल्ली बाहर होने वाली छठी और आखिरी टीम बनी।​​​​​​​ पूरी खबर

More From Author

भारत ने PAK अफसर को कहा-24 घंटे में देश छोड़ें:सरकार बोली- पद के अनुरूप काम नहीं कर रहे थे; 8 दिन में दूसरा मामला

ट्रम्प की साउथ अफ्रीकी प्रेसिडेंट से तीखी नोकझोंक:गोरे किसानों के नरसंहार का वीडियो दिखाया; रामफोसा बोले- आपको प्लेन गिफ्ट नहीं कर सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *