भारत से सांसदों का डेलीगेशन अमेरिका-ब्रिटेन, UAE जाएगा:ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रुख रखेगा; टीम में शशि थरूर भी शामिल

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को पूरी दुनिया सामने लाने के लिए केंद्र सरकार सर्वदलीय डेलीगेशन तैयार कर रहा है। 30 के करीब सांसदों वाला ये डेलीगेशन 22-23 मई से 10 दिनों के दौरे पर अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, कतर और UAE जाएगा। डेलीगेशन यहां पर भारत सरकार का आतंकवाद को रुख स्पष्ट करेगी और ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी भी देगा। डेलीगेशन में केंद्र सरकार की तारीफ करने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर को भी इसमें किए जाने की बात भी कही गई है। एजेंसी PTI के मुताबिक, सांसदों के इस डेलीगेशन में भाजपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, एनसीपी (सपा), जेडीयू, बीजेडी, सीपीआई (एम) और अन्य दलों के सांसद शामिल हैं। सांसदों के जाने के पहले विदेश मंत्रालय सांसदों को उनके राजनयिक मिशन के बारे में पूरी जानकारी देगा। डेलीगेशन में कौन-कौन शामिल? सरकार ने विपक्षी सांसदों सहित कई राजनीतिक दलों के सांसदों से संपर्क कर राजनयिक मिशन में उनकी भागीदारी की मांग की है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कई दलों ने पहले ही सरकार की इस पहले के लिए अपने सांसदों को भेजने की मंजूरी दे दी है। PTI के सोर्स के मुताबिक डेलीगेशन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ओडिशा से भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के चार सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद और अमर सिंह से भी संपर्क किया है। दूसरे सांसद जिनके नाम पर विचार किया जा रहा है उनमें सुदीप बन्योपाध्याय (TMC ), संजय झा (JDU), सस्मित पात्रा (BJD, सुप्रिया सुले (NCP-SCP), के कनिमोझी (DMK), जॉन ब्रिटास (CPI-M) और असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने कहा था- थरूर ने लक्ष्मण रेखा पार की 14 मई को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की दिल्ली में बैठक हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्र सरकार की तारीफ करने वाले शशि थरूर से पार्टी के नेता नाराज हैं। बैठक में कुछ नेताओं ने कहा था कि हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं, और लोग अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं, लेकिन इस बार थरूर ने लक्ष्मण रेखा पार कर ली है। दरअसल, शशि थरूर ने 8 मई को केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान और दुनिया के लिए मजबूत संदेश है। भारत ने 26 बेकसूर नागरिकों की मौत का बदला लेने के लिए सटीक कार्रवाई की। थरूर का बयान… विदेश सचिव विक्रांत मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि यह लड़ाई हिंदू-मुस्लिम नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ भारत की एकता है। रात 1 बजे के बाद ही स्ट्राइक की गई ताकि नागरिकों को नुकसान न हो। टारगेट सिर्फ आतंकी अड्डे थे, न कि पाक सेना या सरकारी संस्थान। क्या है ऑपरेशन सिंदूर? 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। दोनों देशों के DGMO के बीच 10 मई की दोपहर 3.35 पर चर्चा हुई थी, जिसमें शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी। अगली चर्चा के लिए 12 मई को हुई थी। दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि दोनों पक्ष बॉर्डर और फॉरवर्ड एरिया पर सैनिकों को संख्या घटने के लिए पर विचार करें। साथ ही किसी भी तरह का हमला न करें। सीजफायर के 3 दिनों में क्या-क्या हुआ था… 10 मई: अमेरिका ने सीजफायर की बात कही, भारत ने पुष्टि की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शाम करीब 5:30 बजे सीजफायर की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कहा था- रात में USA की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’ ट्रंप के बयान के 30 मिनट बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शाम 6 बजे प्रेस ब्रीफ किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों देश अब एक-दूसरे पर सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी युद्ध विराम पर सहमति जताई थी, लेकिन 3 घंटे बाद भारत के 4 राज्यों पर हमला किया था। 11 मई: सेना ने कहा- पाकिस्तानी DGMO ने कॉल किया था डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी दी थी। एयरमार्शल भारती ने बताया था… मुझे 10 मई को पाकिस्तानी डीजीएमओ ने कॉल किया। पाकिस्तान के डीजीएमओ से दोपहर 3.30 बजे बातचीत हुई। जिसमें तय हुआ कि 7 बजे के बाद से कोई हमला नहीं किया जाएगा। अगली बातचीत 12 मई को होगी। कुछ ही घंटों बाद उन्होंने संघर्ष विराम तोड़ा। ड्रोन अटैक किया और फायरिंग की। हमने उन्हें मैसेज भेजा कि हम पर किए गए हमले का जवाब हमने दिया है। अगर आज रात भी ऐसा किया तो हम जवाब देंगे। इसके बाद हमारे आर्मी चीफ ने हमें जवाब देने के लिए पूरी अथॉरिटी दी है। हमारे 5 जवान मारे गए, उन्हें हम श्रद्धांजलि देते हैं। हमने तनाव बढ़ाने वाली कोई प्रतिक्रिया नहीं की, लेकिन अगर हमारी संप्रभुता और अखंडता पर हमला किया गया तो इसका निर्णायक जवाब देंगे। पूरी खबर पढ़ें… 12 मई: सेना ने कहा- हमारी लड़ाई आतंकियों से, पाकिस्तानी मिलिट्री से नहीं पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एयर मार्शल भारती ने कहा- भय बिनु होय ना प्रीति। हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है। हमारी लड़ाई पाकिस्तानी मिलिट्री के साथ नहीं है। पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया, तो हमने उसका जवाब दिया। अपनी सेना के नुकसान के लिए वह खुद जिम्मेदार है। पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले में चाइनीज ओरिजन की मिसाइल शामिल थीं, इनमें लॉन्ग रेंज रॉकेट थे, uav थे, चीनी ओरिजन के कुछ कॉप्टर्स और ड्रोन थे। इन्हें हमारे एयरडिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। हमने सिविलियन और मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिनिमम टारगेट पर रखा, जबकि पाकिस्तानी सेना लगातार सभी जगह हमले कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें… एयरस्ट्राइक के पहले और बाद की आतंकी ठिकाने की तस्वीर… ……………… भारत-पाकिस्तान सीजफायर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पीएम बोले- पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद PM मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। अपने 22 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, आतंकवाद, सिंधु जल समझौते और PoK पर बात की थी। PM ने कहा था कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

पांच बच्चों की तलाकशुदा मां से 4 साल तक रेप:पीड़िता बोली- शादी करूंगा कहकर मांग में सिंदूर भरा, फिर दूसरे से विवाह कर लिया

रायपुर में पुलिस ने घर में मारी रेड:गांजा और नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार, नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *