RBI ने SBI पर ₹1.72 करोड़ का जुर्माना लगाया:बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने का आरोप; ग्राहकों को समय पर कॉम्पेंसेशन नहीं दिया

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर रिजर्व बैंक (RBI) ने 1.72 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बैंकिंग नियमों का पालन न करने करने पर लगाया गया है। RBI ने SBI पर ग्राहकों को अनअथॉराइज्ड डिजिटल ट्रांजैक्शन में नुकसान होने पर समय पर कॉम्पेंसेशन नहीं देने और करंट अकाउंट खोलने में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। 3 पॉइंट में समझें पूरा मामला RBI ने कहा SBI को नोटिस दिया जवाब संतोषजनक नहीं था
आरबीआई ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, यह जुर्माना सिर्फ नियमों का पालन न करने पर लगाया गया है। बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के तहत यह जुर्माना लगाया है। SBI को पहले नोटिस देकर जवाब मांगा गया, लेकिन बैंक का जवाब संतोषजनक नहीं था। 2022 में 1.3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था
यह पहली बार नहीं है जब SBI पर आरबीआई ने जुर्माना लगाया है। 2022 में भी बैंक पर 1.3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इससे पहले 2020 में SBI समेत 5 बैंकों पर करंट अकाउंट नियमों का उल्लंघन करने पर 4.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा था। SBI की इनकम ₹1.44 लाख करोड़ पहुंची
बैंक ने बताया जनवरी-मार्च तिमाही में उसे 18,643 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंड अलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें 10% की कमी आई है। जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की टोटल इनकम सालाना आधार पर 12.04% बढ़कर 1,43,876 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,28,412 करोड़ रुपए रही थी। वहीं, पिछली तिमाही के मुकाबले यह 11.99% ज्यादा रही।

More From Author

IPL फिर शुरू हुआ तो बेंगलुरु-चेन्नई में मुकाबले संभव:राजीव शुक्ला बोले- BCCI की मीटिंग कल; विदेशी प्लेयर्स अपने-अपने घर लौटने लगे

कार की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत:गरियाबंद में घायलों को तड़पता छोड़कर भागा ड्राइवर; समय पर एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *