पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक का भारतीय बाजार पर नहीं दिखा असर:पाकिस्तानी बाजार 3.13% टूटा, चीनी डिफेंस स्टॉक्स चढ़े; सांची का दूध ₹2 लीटर महंगा हुआ

कल की बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान से जुड़ी रही। पाकिस्तान और PoK के भीतर देर रात की गई एयर स्ट्राइक का असर भारतीय शेयर बाजार पर नहीं दिखा। लेकिन एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं इस एयरस्ट्राइक के बाद चीनी डिफेंस स्टॉक्स में तेजी रही। इसके अलावा MRF का चौथी-तिमाही में मुनाफा 29% बढ़कर ₹512 करोड़ हो गया। डाबर इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 8% कम हुआ है। इसके साथ ही सांची का दूध 2 रुपए लीटर महंगा हुआ है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक का बाजार पर नहीं दिखा असर: सेंसेक्स 106 अंक चढ़कर 80,747 पर बंद, निफ्टी भी चढ़ा; पाकिस्तानी बाजार 3.13% टूटा पाकिस्तान और PoK के भीतर देर रात की गई एयर स्ट्राइक का असर शेयर बाजार पर नहीं दिखा। बुधवार, 7 मई को सेंसेक्स 106 अंक चढ़कर 80,747 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 35 अंक की तेजी रही। ये 24,414 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स का शेयर 5.20% चढ़ा। बजाज फाइनेंस, जोमैटो, अडाणी पोर्ट्स सहित कुल 8 शेयर 2% तक चढ़कर बंद हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद चीनी डिफेंस स्टॉक्स चढ़े: J-10C फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी का शेयर 17% उछला, पाक का प्रमुख डिफेंस सप्लायर है चीन पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के 9 ठिकानों पर भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद 7 मई को चीन के डिफेंस स्टॉक्स में 17% तक की तेजी रही। पाकिस्तान का प्रमुख डिफेंस सप्लायर चीन है। यदि भारत-पाक संघर्ष बढ़ता है तो चीन की डिफेंस सप्लाई में तेजी आने की उम्मीद है। इसी कारण डिफेंस शेयर चढ़े है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. MRF का चौथी-तिमाही में मुनाफा 29% बढ़कर ₹512 करोड़: रेवेन्यू 11% बढ़ा, ₹229 डिविडेंड देगी कंपनी; टॉय-बैलून बनाने से हुई थी शुरुआत भारत में टायर बनाने वाली कंपनी MRF यानी मद्रास रबर फैक्ट्री को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 512 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 29% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 396 करोड़ रुपए था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. सोना ₹538 बढ़कर ₹97,426 पर पहुंचा: 3 दिन में ये ₹3,472 महंगा हुआ, चांदी ₹95,774 किलो बिक रही सोने के दाम में 7 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹538 बढ़कर ₹97,426 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹96,888 थी। इस हफ्ते 3 दिन में ही सोने ₹3,472 महंगा हो चुका है। बीते शनिवार यानी 3 मई को ये ₹93,954 पर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. डाबर इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 8% गिरा: रेवेन्यू 2,830 करोड़ रुपए रहा, ₹5.25 डिविडेंड देगी कंपनी तेल, टूथपेस्ट से लेकर च्यवनप्राश और कफ सिरप बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया का जनवरी-मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.2% गिरकर ₹313 करोड़ रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹341 करोड़ रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. कंजम्पशन रिपोर्ट 2025- मल्टी-ब्रांड स्टोर से खरीदारी 12% बढ़ी: फ्रिज, टीवी, सोफा जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर खर्च 72% बढ़ा, एक साल पहले 6% ही बढ़ा था भारतीय घरों में खर्च की आदतें तेजी से बदल रही हैं। अब लोग रोटी, कपड़ा और मकान से आगे बढ़कर समाज में अपनी हैसियत ऊंची करने और डिस्क्रेशनरी सामान (शौकिया चीजें) पर खर्च बढ़ा रहे हैं। शहरी इलाकों में ये बदलाव ज्यादा तेज है। बिजनेस सर्विसेज कंपनी सीएमएस इंफो सिस्टम्स की कंजम्पशन रिपोर्ट 2025 में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2024-25 में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर औसत मासिक खर्च 72% बढ़ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… अब आपके जरूरत की खबर पढ़ें… सांची का दूध 2 रुपए लीटर महंगा हुआ: फुल क्रीम दूध अब 67 रुपए लीटर मिलेगा, देखें नई कीमतें अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सहकारी ब्रांड सांची का दूध 7 मई से 2 रुपए लीटर तक महंगा हो गया है। भोपाल दुग्ध संघ के आदेश के अनुसार, लाल पैक वाला फुल क्रीम दूध अब आधा लीटर 34 रुपए और 1 लीटर 67 रुपए में मिलेगा। पहले इनकी कीमत क्रमशः 33 रुपए और 65 रुपए थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

CG बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 76.53% रहा:टॉप-10 में 85 स्टूडेंट्स, 12वीं के नतीजे 81.87%, CM से टॉपर बोले- टॉप आने का सपना आया था

शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स 30 अंक गिरकर 80,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी लुढ़का; टाटा मोटर्स का शेयर 3.15% चढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *