IPL में हैदराबाद Vs दिल्ली मैच:SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम आज हारी तो प्लेऑफ रेस से बाहर

IPL 2025 का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल (उप्पल) स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। पिछले मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC इस मैच को जीतकर टॉप-5 में बने रहना चाहेगी, अच्छे रन रेट से जीतकर टीम टॉप-4 में भी आ सकती है। टीम के 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं। टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी पैट कमिंस की लीडरशिप वाली SRH के लिए आखिरी मौका है। टीम आज हारी तो प्लेऑफ रेस से बाहर हो जाएगी। हैदराबाद के 10 मैचों में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट्स हैं। मैच का स्कोरबोर्ड पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ट्रैविस हेड। दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा/थंगारसु नटराजन, आशुतोष शर्मा।

More From Author

NEET UG पेपर एनालिसिस:फिजिक्‍स अब तक का सबसे टफ, केमिस्‍ट्री थोड़ी आसान रही; 600+ स्‍कोर पर मिल सकता है सरकारी कॉलेज

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:CM के हेलिकॉप्टर में खराबी; रेलवे-कर्मचारी के फ्लैट में 100 मोबाइल, यूज्ड कंडोम; एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ाया; VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *